... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : August 9, 2020 10:30 AM IST
चीन में फैल रहा कोरोना से भी खतरनाक वायरस, अबतक 7 लोगों की गई जान
SFTS Virus : अबतक पूरी दुनिया चीन के वुहान शहर से फैले कोरोनावायरस से उबर नहीं पाया है कि अब फिर से चीन में एक नए वायरस तबाही मचानी शुरू कर दी है। चीन में इस वायरस से अबतक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इससे अबतक 67 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब आशंका जताई जा रही है कि चीन में यह वायरस कोरोनावायरस की तरह तबाही (News Virus in china) मचा सकता है। जल्द ही यह एक से दूसरे इंसानों में फैल सकता है। इस वायरस को चीनी मीडिया एसएफटीएस (SFTS Virus) नाम दे रही है।
चीन में यह वायरस पशुओं में मिलने वाले कीड़ों (किलनी) के काटने से फैला है। यह कीड़े जानवरों का खून चूसकर खुद को जिंदा रखते हैं। चीनी मीडिया (Chinese Media) के अनुसार, जल्द ही यह वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलने की ताकत हासिल कर लेगा। मालूम हो कि चीन में लगातार ऐसे वायरस पनप (SFTS Virus) रहे हैं, जो मानव के सामने बड़े खतरे ला रहे हैं। स्वाइन फ्लू फैलाने वाला नए तरीके का वायरस भी चीन में मिला है।
चीन में लगातार नए-नए वायरस के मामले देखे जा रहे हैं। ऐसे में दुनियाभर की मीडिया चीन को "वायरस फैक्ट्री" तक कह चुके हैं। हालांकि, चीन में कुछ फेक न्यूज फैलाने के प्रोपेगेंडा (Fake News Propaganda) भी हैं। इन फेंक न्यूज के माध्ययम से चीन दूसरे देशों में खतरनाक वायरसों की मौजूदगी का झूठा दावा कर रहा है।
हाल ही में कजाकिस्तान (Kazakhstan) की राजधानी नूर-सुल्तान में स्थित चीनी के दूतावास ने एक फेक न्यूज का फैलाया था, जिसमें चीनी दूतावास ने दावा किया था कि कजाकिस्तान में एक ऐसा वायरस है, जो कोरोनावायरस से कहीं ज्यादा खतरनाक है। हालांकि चीन का यह दावा फेक साबित हुआ।
मालूम हो कि कोरोनावायरस सबसे पहले चीन के वुहान शहर में सबसे पहले फैला है। यह अबतक 7 लाख लोगों से अधिक लोगों की जान ले चुका है। अबतक करीब 2 करोड़ लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। भारत, अमेरिका, ब्राजील, इटली, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, स्पेन जैसे देशों का बड़ी आबादी इससे प्रभावित हुई है।