
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 12, 2019 11:35 AM IST
महाराष्ट्र राज्य में लेट एज प्रेगनेंसी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक 38 वर्ष की महिला के बारे में जानकर डॉक्टर्स भी हैरान हैं क्योंकि यह महिला 20वीं बार प्रेगनेंट हुई है। महाराष्ट्र के बीड जिले में एक महिला 20वीं बार बच्चे को जन्म देगी।
मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के बीड जिले की रहने वाली लंकाबाई खराट 20वीं बार प्रेगनेंट हुई हैं। वह 7 माह की गर्भवती है। डॉक्टर्स भी इस केस से हैरान हैं। लंकाबाई एक खानाबदोश समुदाय से हैं। सोमवार को स्थानीय अधिकारी लंकाबाई को देखने के लिए जिला हॉस्पिटल पहुंचे।
बताया जा रहा कि जब स्थानिय डॉक्टरों को लंकाबाई की प्रेगनेंसी के बारे में पता चला तो उसे सरकारी अस्पताल लाया गया और सभी जरूरी जांच की गईं। अब तक जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं। उसे दवाइयां दी गईं हैं और संक्रमण से बचने के लिए स्वच्छता और अन्य बातों की सलाह दी गई है।
खास बात यह भी है कि लंका बाई पहली बार वह अस्पताल में बच्चे को जन्म देगी। इससे पहले उसने घर पर ही बच्चों को जन्म दिया। किसी भी खतरे से बचने के लिए हमने उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है।