केरल में निपाह वायरस का खतरा बढ़ा, संक्रमित बच्चे की मौत

संक्रमित बच्चे के प्राइमरी कॉन्टेक्ट लिस्ट में अब तक 214 लोगों की पुष्टि की गयी है। इसमें 60 लोग हाई रिस्क वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : July 21, 2024 7:13 PM IST

Nipah Virus In Kerala: केरल के मलप्पुरम (Mallappuram) में निपाह वायरस का एक केस (Nipah Virus Case In Kerala) सामने आया है। यहां निपाह वायरस से एक 14 साल के लड़के के संक्रमित होने की पुष्टि की गयी है। केरल राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज (Veena George, health minister of Kerala) ने इस मामले पर कहा है कि, ' संक्रमित बच्चे के प्राइमरी कॉन्टेक्ट लिस्ट में अब तक 214 लोगों की पुष्टि की गयी है। इसमें 60 लोग हाई रिस्क वाले हैं। संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए सभी लोगों को अलग रहने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि,'हाई रिस्क वाले लोगों के सैम्पल्स (samples of high risk people) जांच के लिए भेज दिए गए हैं।  इसके अलावा मलप्पुरम के लोगों को रहने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने (wearing mask) के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, वीना जॉर्ज ने कहा है कि निपाह वायरस से निपटने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से तैयार है।

कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का काम शुरू

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने आगे बताया, 'निपाह वायरस के मामले (Case of Nipah Virus in Kerala) की पुष्टि होने के बाद मलप्पुरम में संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरी उपाय तेजी से किए जा रहे हैं। वायरस के नियंत्रण के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के आधार पर 25 कमिटीज बनायी गयी है। वहीं, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग (contact tracing) भी की जा रही है।'

आइसोलेशन रूम का किया गया इंतजाम

वायरस के खतरे को देखते हुए स्थानीय मंजेरी मेडिकल कॉलेज में 30 आइसोलेशन रूम्स  तैयार किए गए हैं। वहीं, कोझिकोड (Kozikhode) में भी एक आइसोलेशन वार्ड (Isolation ward) बनाया गया है। हेल्थ मिनिस्टर वीना जॉर्ज ने संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आनेवाले लोगों को डॉक्टरों को सूचित करने की अपील की है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source