गुजरात में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी ओमीक्रोन से हुई संक्रमित, देश में कुल केस हुए 78, स्वास्थ्य मंत्रालय ने की बैठक

भारत में कोरोनावायरस के नए ओमीक्रोन वेरिएंट के अब तक कुल 78 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही धीरे धीरे वायरस को लेकर लोगों में डर एक बार फिर फैल रहा है। 

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : December 16, 2021 8:52 PM IST

COVID-19 Corona New Omicron Variant Symptoms Hindi News Updates: भारत में ओमीक्रोन वेरिएंट के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ओमीक्रोन के 1 नए मामले ने सभी को चौंका दिया है। दरअसल गुजरात के महसाणा में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी में ओमीक्रोन संस्करण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में ओमीक्रोन के अब तक कुल 5 मामले सामने आ चुके हैं। संक्रमित 41 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मी का उपचार चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है।

देशभर में ओमीक्रोन के कुल मामले हुए 78

कोरोनावायरस का नया ओमीक्रोन संस्करण अब तक भारत के कुल 11 राज्यों में अपनी दस्तक दे चुका है।  बुधवार की बात करें तो केरल और महाराष्ट्र में कुल 4-4 और तेलंगाना में 2, जबकि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में 1-1 नए मरीज मिले हैं, इसके साथ ही 1 दिन में कुल 12 मरीजों की पुष्टि हुई है। अगर आज के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली में चार और गुजरात में एक नया मामला सामने आया है। इसके साथ ही देश में कुल मामलों की संख्या 78 पहुंच गई है।

इन दो राज्यों में है सबसे ज्यादा मामले

महाराष्ट्र और राजस्थान दो ऐसे राज्य हैं, जहां पर सबसे ज्यादा मामले ओमीक्रोन वेरिएंट के सामने आए हैं। अब तक महाराष्ट्र में 32 जबकि राजस्थान में 17 मामले सामने आए हैं। दिल्ली में भी अब तक कुल 10 मामले सामने आ चुके हैं वही बाकी अन्य राज्यों में यह आंकड़े दहाई अंक से कम है।

अधिकारियों ने ली बैठक

देश में बढ़ते ओमीक्रोन वेरिएंट के मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार समीक्षा बैठक कर रहा है। देश में अब तक ओमीक्रोन के 78 मामले सामने आ चुके हैं। इस नए वेरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने देश में कोविड-19 की स्थिति को लेकर एक समीक्षा बैठक की है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source