इस दवा की मदद से कम हो सकता है नवजात बच्चों में सेरेब्रल पाल्सी का रिस्क, नयी रिपोर्ट में दावा

What Is Cerebral Palsy: सेरेब्रल पाल्सी बच्चों में होने वाली ब्रेन संबंधी एक बीमारी है जिसमें ब्रेन शरीर के मसल्स को ठीक तरीके से कंट्रोल नहीं कर पाता और तालमेल की कमी के कारण शरीर के कई काम ठीक तरीके से नहीं हो पाते।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 27, 2024 2:01 AM IST

How to reduce risk of cerebral palsy in newborn: सेरेब्रल पाल्सी (Cerebral palsy) बच्चों में होने वाली ब्रेन संबंधी एक लाइलाज बीमारी है। इस बीमारी में बच्चे का विकास धीमा हो जाता है और उसे कई तरह की शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं। वहीं, एक नयी रिव्यू रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रीमैच्योर बर्थ के रिस्क वाली प्रेगनेंसी ( women at risk of premature birth) में अगर महिलाओं को मैग्नीशियम सल्फेट इंफ्यूशन (magnesium sulfate infusion) देने से उनके बच्चों में सेरेब्रल पाल्सी का रिस्क काफी हद तक कम हो सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंग्लैंड में इस दवा की कीमत 5 डॉलर के आसपास है और यह दवा देने के लिए सही ट्रेनिंग प्रॉप्त मेडिकल स्टाफ जो अस्पताल में काम करता हो उसकी जरूरत पड़ेगी।

Cochrane Database of Systematic Reviews में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार अभी इस दिशा में और भी विश्लेषण और रिसर्च की जरूरत है क्योंकि, वैश्विक स्तर पर बहुत अधिक डेटा उपलब्ध नहीं है। बता दें कि, साल 2009 में पहली बार मैग्नीशिय सल्फेट से सेरेब्रल पाल्सी के जोखिम को कम करने के सबूत मिलने की बात कही गयी थी। वहीं, नयी रिपोर्ट से इसे थोड़ी और मजबूती मिली है। बता दें कि, साल 2015 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने कहा था कि जिन महिलाएं में प्रीमैच्योर बर्थ का खतरा है उनमें प्रेगनेंसी के 32वें सप्ताह से पहले यह दवा दी जा सकती है। हालांकि, इस निर्देश पर अमल करने में कई प्रकार की दिक्कतें आती रही हैं।

प्री-टर्म बर्थ है सेरेब्रल पाल्सी का प्रमुख कारण

प्रोफेसर कैरन ल्यूइट (Karen Luyt, Professor of Neonatal Medicine at the University of Bristol) का कहना है कि, समय पूर्व प्रसव या प्री-टर्म बर्थ बच्चों में सेरेब्रल पाल्सी और ब्रेन इंजरी जैसी स्थितियों का एक प्रमुख कारण है।

वही लेक्स डॉयल (Lex Doyle, Honorary Professor of Neonatal Pediatrics at the University of Melbourne) के अनुसार," ऐसी मांएं जिन्हें यह दवा दी गयी थी उनके बच्चों में सेरेब्रल पाल्सी की बीमारी की दर काफी कम देखी गयी है। हालांकि, इसके सबूत बहुत कम हैं। कुछ क्लिनिकल ट्रायल्स के बाद जब साल 2009 में रिपोर्ट पब्लिश की गयी तो उसमें पाया गया कि दवा की वजह से बचपन में बच्चों में सेरेब्रल पाल्सीका जोखिम काफी कम हो रहा था।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source