अब पुरुष भी गर्भनिरोध गोलियां खाकर प्रेगनेंसी को रोकने में कर सकेंगे मदद, 99 फीसदी सफल साबित हुई ये गोली

इंसानों पर फिलहाल अध्ययन चल रहा है लेकिल कुछ विशेषज्ञ इस बात को लेकर चिंतित हैं कि सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं दवाओं को बाजार तक पहुंचने से रोक सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : March 24, 2022 7:34 PM IST

पुरुषों के लिए एक नई नॉन-हार्मोनल गर्भनिरोधक गोली गर्भधारण को रोकने में 99 फीसदी तक प्रभावी है। इतना ही नहीं चूहों पर की गई टेस्टिंग से अभी तक कोई साइड-इफेक्ट भी सामने नहीं आया है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पुरुषों के लिए बहुत ही कम विकल्प मौजूद हैं लेकिन ये दवा एक नया मील का पत्थर साबित हो सकती है और गर्भनिरोध की समस्या को हल करने में काफी प्रभावी साबित हो सकती है।

इंसानों पर फिलहाल अध्ययन चल रहा है लेकिल कुछ विशेषज्ञ इस बात को लेकर चिंतित हैं कि सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं दवाओं को बाजार तक पहुंचने से रोक सकती हैं।

अभी तक नहीं है ऐसा कोई तरीका

मिनीपोलिस स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ मिनीसोटा में प्रोफेसर मोहम्मद अब्दुल्ला अल नोमान का कहना है कि कई प्रयासों के बावजूद अभी तक कोई प्रभावी और सुरक्षित पुरुष गर्भनिरोधक तरीका सामने नहीं आया है और न ही उसे लेकर क्लीनिकल ट्रायल हुए हैं। ज्यादातर हार्मोन पर आधारित होते हैं लेकिन नॉन हार्मोन गर्भनिरोधक उपाय अभी तक नहीं हैं, जिसके बहुत कम नकरात्मक प्रभाव भी हो।

चार सप्ताह का है ये कोर्स

करीब चार सप्ताह तक वैज्ञानिकों ने चूहे को रोजाना YCT529 नाम के एक कैमिकल की डोज दी और ये पाया कि उनका स्पर्म काउंटतेजी से गिरने लगा। हालांकि ये चूहा फिर से चार से 6 सप्ताह के बीच वापस से वहीं गुणवत्ता प्राप्त कर सकता है, दवाइयों को रोकने के बाद और वो भी बिना किसी साइड-इफेक्ट के।

क्लीनिकल ट्रायल में दिखे नतीजे

क्लीनिकल ट्रायल में ढेर सारे मॉलीक्यूल देखे गए लेकिन सभी टेस्टोस्टेरोन को निशाना बनाने वाले थे, जो कि पुरुषों के लिए जरूरी हार्मोन है। ये हार्मोन वजन बढ़ने, डिप्रेशन और दूसरे नकरात्मक प्रभावों से जुड़ा हुआ है।

इस साल के अंत में शुरू होगी इंसानों पर जांच

नोमान कहते हैं कि गर्भनिरोधक गोलियों के लिए सुरक्षा बहुत ही जरूरी होती है क्योंकि लोग इन्हें किसी बीमारी को रोकने के लिए नहीं लेते हैं इसलिए उन्हें इसके साइड-इफेक्ट कम झेलने की आदत होती है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक, ह्यूमन क्लीनिकल स्टडी इस साल के दूसरी छमाही में शुरू होने की उम्मीद है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source