
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 15, 2021 10:51 PM IST
Sending Unvaccinated Kids To School: कोरोना वायरस संक्रमण से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन की योजना पर तेज़ी से काम हो रहा है। इस बीच बंद पड़े स्कूलों को खोलने और बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने की बजाय क्लासरूम में पढ़ाने से जुड़ी तैयारियां भी शुरू हो गयी हैं। लेकिन, ज़्यादातर माता-पिता अपने बच्चों को वैक्सीन लगने से पहले स्कूल भेजने को तैयार नहीं हैं। पेरेंटिंग ब्रांड रैबिटैट द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण से पता चलता है कि 10 में से 9 माता-पिता अपने बच्चों को वैक्सीन देने के लिए उत्सुक हैं। (Sending Unvaccinated Kids To School in Hindi)
बच्चों के वैक्सीनेशन के बारे में रैबिटैट ने माता-पिता की राय का सर्वेक्षण किया और यह आकलन करने के लिए कि क्या माता-पिता अपने बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाए बिना स्कूल भेजने पर विचार करेंगे। सर्वे में शामिल ज्यादातर टीकाकरण के पक्ष में था। 10 में से सिर्फ 1 माता-पिता अपने बच्चों को वैक्सीन नहीं लगवाना चाहते। भले ही यह कम संख्या है, फिर भी यह एक खतरा बना हुआ है क्योंकि कोविड या अन्य किसी प्रकार के हल्के संक्रमण वाले बच्चे वाहक के रूप में कार्य कर सकते हैं और वायरस को और फैला सकते हैं। (Sending Unvaccinated Kids To School) इस सर्वे में शामिल 300 पैरेंट्स में से पाया गया कि
सर्वे में जब अभिभावकों से पूछा गया कि, वे किस ब्रांड या कंपनी की कोविड वैक्सीन बच्चों के लिए चुनना पसंद करेंगे हैं तो पैरेंट्स ने यह जवाब दिया-
बच्चों के संबंध में सबसे अधिक विषय स्कूलों को फिर से खोलना है और चूंकि टीकाकरण बच्चों को सुरक्षित रखने में एक प्रमुख भूमिका निभाएगा, सर्वेक्षण में पूछा गया कि क्या वे अपने बच्चों को बिना टीकाकरण के स्कूल भेजेंगे। 89.7 प्रतिशत माता-पिता अपने बच्चों को टीकाकरण के बिना स्कूल नहीं भेजना चाहते थे जबकि 10.3 प्रतिशत ने कहा कि वे टीकाकरण के बिना भी उन्हें भेजने में सहज हैं।
(आईएएनएस)