Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
नोएडा (Noida) के सेक्टर 79 में हेपेटाइटिस ए (Hepatitis A) के 9 केस पाए गए हैं जिसने सोसाइटी के लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। अभी डॉक्टर इस बीमारी के कारण को एग्जामिन कर रहे हैं और मोहल्ले में पानी की सप्लाई पर भी प्रश्न उठ रहे हैं।
गौर स्पोर्ट्स वुड, जहां लगभग 650 लोगों का घर है में हेपेटाइटिस ए का पहला केस 29 नवंबर को देखने को मिला। इसके बाद से ही 8 और मरीजों में या तो हेपेटाइटिस ए पाया गया है या फिर पीलिया।
एक नागरिक और हेपेटाइटिस ए के मरीज का कहना है कि पहले तो मुझे लगा कि मैं कोविड से संक्रमित हूं लेकिन बाद में यह अहसास हुआ कि यह लीवर से जुड़ी हुई कोई बीमारी है। लेकिन मुझे नहीं पता कि मुझे यह इंफेक्शन कैसे हुआ।
जिन लोगों को यह संक्रमण हुआ है वह अधिकतर सेक्टर 78 में स्थिति एक मेडिकल क्लिनिक में जा रहे थे। डॉक्टर के मुताबिक, इस मोहल्ले के सारे मरीजों का मैने लीवर फंक्शन टेस्ट किया जिसमें लीवर के एंजाइम अधिक हो रखे थे। इसके बाद हेपेटाइटिस ए एंटीबॉडी टेस्ट किया और उसमें एक ही मोहल्ले के 8 और मरीज संक्रमित पाए गए।
डॉक्टर के मुताबिक, इस बीमारी का पहला कारण दूषित जल हो सकता है। लेकिन इस सेक्टर में से इनके बाद लीवर से जुड़ी अधिक समस्याओं से ग्रस्त और मरीज नहीं पाए गए हैं। गौर स्पोर्ट्स वुड में पानी से जुड़ा यह कोई मुद्दा हो सकता है।
डॉक्टर ने कहा कि पानी के स्रोत की जांच की जानी चाहिए। अगर पानी में कोई खराबी नहीं पाई गई तो फिर अन्य कारणों की जांच शुरू की जाएगी। संक्रमित व्यक्ति के परिवारों में सभी में फिल्टर हुआ पानी तो था लेकिन वह पानी उबाल कर नहीं पीते थे।
नोएडा अथॉरिटी को जब यह बात बताई तो पानी में कोई खराबी नहीं पाई गई। यही पानी दूसरे मोहल्लों में भी सप्लाई किया जा रहा है। इंटरनल सप्लाई नेटवर्क में भी कोई समस्या पाई जा सकती है, इसलिए सोसायटी से टेस्ट करने के लिए पानी के सैंपल लिए गए। हो सकता है यही दूषित जल का एकमात्र कारण बन रहा हो।
अथॉरिटी के मुताबिक, पानी की सप्लाई जोकि रसोइयों तक पहुंचता है को भी चेक किया जाना चाहिए। गौर ग्रुप भी अभी सोसाइटी की मेंटेनेंस और रोजाना के कामों में ध्यान दे रहे हैं। अभी तक सोसायटी को लोगों के हवाले नहीं किया गया है।
कंपनी के एक व्यक्ति के मुताबिक हम अपनी सोसायटी में गंगा वॉटर सप्लाई वाला पानी सप्लाई कर रहे हैं। हम सोसायटी के निवासियों की सेहत के प्रति काफी सचेत हैं। हम इस मामले में सावधानी बरत रहे हैं और इसके कारणों का पता करने का भी प्रयास कर रहे हैं।