
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 12, 2022 9:32 PM IST
Tomato Fever Symptoms: केरल राज्य में टोमैटो फीवर के 82 मामले पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। वहीं, पड़ोसी राज्यों कर्नाटक (Karnataka) और तमिलनाडु (Tamil Nadu) में भी इस इंफेक्शन को लेकर लोगों में चिंता बढ़ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, ये दोनों राज्य अलर्ट मोड पर आ गए हैं और अपने क्षेत्र में टोमैटो फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश (Karnataka & Tamil Nadu On Alert For) संबंधित विभागों को दे दिए हैं। वहीं, इस बीच कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर राव (Karnataka Health Minister K Sudhakar) ने कह कि पड़ोसी राज्य केरल में टोमैटो फीवर (Tomato fever cases in Kerala) फैलने की बात पर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि प्रशासन दोनों राज्यों की सीमा पर लोगों के आवागमन पर ध्यान दे रही है और वह संक्रमण को फैलने से रोकने (controlling its spread of tomato fever) के पूरे इंतजाम कर रही है। ( Karnataka Health Minister on Tomato fever spread in Hindi. )
टोमैटो फ्लू(Tomato flu) एक दुर्लभ वायरल इंफेक्शन (rare viral disease) है जिसमें शरीर पर लाल रंग के बड़े-बड़े छाले (red-coloured rashes), त्वचा पर खुजली ( skin irritation) और डिहाइड्रेशन (dehydration) जैसी समस्याएं हो सकती है। टमाटरों के आकार के बड़े फफोलों की वजह से इस बीमारी को टोमैटो फीवर कहा जाता है।
केरल में मिले टोमैटो फीवर के मामलों में पीड़ित बच्चे पांच वर्ष से कम उम्र के रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर ने कहा, टोमैटो फ्लू के कुछ लक्षण कोविड के लक्षणों से मिलते-जुलते से हैं लेकिन, टोमैटो फ्लू और कोविड एक-दूसरे से जुड़े हुए नहीं हैं। क्योंकि इसी तरह के लक्षण अन्य प्रकार के वायरल इंफेक्शन्स में भी देखे जाते हैं। के सुधाकर ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य एजेंसियों को सावधान रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। टोमैटो फ्लू से घबराने की आवश्यकता नहीं है।
यह भी पढ़ें-