Bihar Corona Update : बिहार में 14 साल से छोटे 80 बच्‍चे हुए कोरोना संक्रमित, लग सकता है लॉकडाउन!

बिहार राज्य में कोरोना बेकाबू होता दिख रहा है। हाल ही राज्य में 14 साल की उम्र से छोटे 80 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो राज्य में लॉकडाउन (Lockdown in Bihar) लग सकता है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : April 5, 2021 3:46 PM IST

कोरोनावायरस दिनप्रतिदिन बेकाबू होता जा रहा है। बिहार में पिछले 48 घंटे में 14 साल से छोटे 80 छात्रों को कोरोना वायरस हो गया है। 80 में से ज्‍यादातर बच्‍चे राजधानी पटना से हैं। जो भी संक्रमित पाए गए हैं उन्‍हें उनेक घरों में ही क्वोरंटीन कर दिया गया है। हेल्‍थ एक्‍सपर्ट का कहना है कि बिहारा में इतनी भारी संख्‍या में बच्‍चों का संक्रमित होना इस बात का इशारा है कि राज्‍य में कोरोना के मामले बेकाबू हो रहे हैं। इससे पहले बिहार सरकार ने 11 अप्रैल तक के लिए स्‍कूल व कॉलेज बंद किए हैं। राज्‍य में कोरोना को बेकाबू होता देख सरकार इस फैसले को आगे भी बरकरार रख सकती है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, बिहार के सभी 38 जिलों में कोरोनावायरस के 864 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को 60 छात्र और रविवार को 20 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें अधिकांश छात्र पटना के कंकरबाग, पत्रकारनगर, गर्दनीबाग, अनीसाबाद, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ, राजा बाजार और राजीव नगर के हैं।

पटना की सिविल सर्जन डॉ.विभा कुमारी ने कहा, "हमने पटना में 103 माइक्रो कंट्रोल जोन बनाए हैं और वायरस संक्रमण के संदिग्धों की जांच करने के लिए 75 मेडिकल टीमें तैनात की गईं हैं। इस बीच शनिवार को 372 परीक्षण किए गए थे। 2 आवासीय अपार्टमेंट को बंद भी कर दिया गया है।" पटना के अलावा जहानाबाद में 60, भागलपुर में 46, मुजफ्फरपुर में 34, मुंगेर में 25, पश्चिम चंपारण में 23, वैशाली में 25, बेगूसराय में 19, गया में 19 और दरभंगा में 17 मामले सामने आए हैं। बाकी के 28 जिलों में मामलों की संख्या एक अंक में थी।

हिमाचल में भी बच्‍चे हुए कोरोना के शिकार

पहाड़ी राज्‍य हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्‍य के चंबा जिले के डलहौजी रिसॉर्ट में एक पब्लिक स्कूल के कम से कम 99 छात्रों और 23 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए हैं। उपायुक्त डी सी राणा ने मीडिया को बताया कि डलहौजी पब्लिक स्कूल के छात्र और कर्मचारी एसिम्टोमेटिक थे। उन्होंने कहा कि, "उन सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है और एक चिकित्सा टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।"

सरकार ने कोरोनावायरस मामलों में बढ़ोतरी के कारण 15 अप्रैल तक राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों को पहले ही बंद कर दिया है। हालांकि, शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारी ड्यूटी करेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए एसओपी के अनुसार कोचिंग सेंटर और सभी चिकित्सा, दंत चिकित्सा और नसिर्ंग संस्थान खुले रहेंगे।

आवासीय सुविधा वाले शिक्षण संस्थान भी खुले रह सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source