... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : May 26, 2021 6:26 PM IST
भूलकर भी इस तरह न उठाएं कोविड संक्रमित व्यक्ति का कूड़ा, इन 8 टिप्स को करेंगे फॉलो तो नहीं होंगे कोरोना का अगला शिकार
Tips to safely dispose waste of covid 19 patient : कोरोना वायरस के कारण भले ही दिल्ली समेत कई राज्यों में लॉकडाउन लगा हो, सड़कों पर लोग न दिखाई दे रहे हों और तो और केसेज भी कम हो रहे हों लेकिन एक चीज जो घरों के बाहर और सड़कों पर दिखाई दे रही है वो है कूड़ा। कोरोना के कारण लोग घर पर हैं तो कूड़ा निकलना लाजमी है हालांकि बहुत से घरों में कोरोना के मरीज हैं तो कूड़ा वहां से भी निकलता है। ऐसे में जरूरी है कि हम ख्याल रखें कि कूड़े को सही जगह फेंके और उसे हाथ या पैर लगाने से बचें। बता दें कि रोजाना हजारों टन कूड़ा घरों से निकल रहा है और इसमें सभी घर का मिक्स है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, जो लोग ये कूड़ा ढो रहे हैं या फिर यहां से वहां ले जा रहे हैं उनके लिए ऐसा करना कितना घातक हो सकता है। अगर आपके घर में कोरोना का मरीज है तो उसका मास्क टिशू पेपर, सैनिटाइजर की बोतल जैसी चीजें दूसरों के लिए कितनी खतरनाक साबित हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में आपको ये टिप्स अपनाने चाहिए।
अगर घर में कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है तो साफ-सफाई जितनी जरूरी है उतनी ही जरूरी उसका कचरा उठाते वक्त बरती जाने वाली सावधानियां। जी हां, ये सावधानियां आपको कोरोना से संक्रमित होने से बचा सकती हैं साथ ही दूसरों को भी बीमारी से दूर रखते हैं। आइए जानते हैं कौन सी सावधानियां बरतना है जरूरी।
1-कोरोना पॉजिटिव मरीज, जिस भी चीज का इस्तेमाल करता है उसके कूड़े को ज्यादा देर न पड़ा रहने दें। ध्यान रखें कि कोई भी चीज खुली हवा में न रहे क्योंकि ये आपके और आपके परिवार के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं।
2-मास्क, सैनिटाइजर और ग्लब्स जैसे मेडिकल अपशिष्ट को एक अलग कंटेनर में ही रखें। भूलकर भी इसे घर के दूसरे कचरे के साथ न मिलाएं।
3-इस बात का ध्यान रखें कि मरीज जो भी कूड़ा किसी बाल्टी या फिर कंटेनर में डाल रहा है उसका मुंह बंद हो या फिर उसपर ढक्कन लगा हो।
4-कोविड मरीज का कचरा उठाते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि जैसी ही कचरे की थैली आधी से ज्यादा भर जाए उसे तुरंत सील कर दें। इस तरीके से इसे फैलने से रोका जा सकता है।
5-जैसे ही कचरे की थैली को पैक कर लें उसके ठीक बाद अच्छी तरह से साबुन या फिर हैंडवाश से हाथ धोना न भूलें
6-कोरोना मरीज का कचरा आपके कचरे से न मिले और न ही दूसरे किसी व्यक्ति के कचरे से इसलिए आपको कचरे की थैली का रंग पीला रखना चाहिए। साथ ही इस थैली को कभी भी कचरे वाले को ना दे दें।
7-प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी दिशा निर्देशों में ये कहा गया है कि कोरोना के मरीज द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली किसी भी पैकेट या थैली और टेट्रा पैक को पीली थैली में ना रखें।
8-कोरोना के मरीज के लिए आपने जो कूड़ा दान बनाया है उसे जानवरों और पक्षियों से भी दूर रखें। इस बात का खास ख्याल रखें कि कोई भी जानवर या पक्षी उस कूड़ेदान के पास न जाए।