
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : July 2, 2021 9:30 PM IST
देश के 71 जिले कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित.
देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में भले ही कमी देखी जा रही हो, लेकिन अभी भी खतरा टला नहीं है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना के मामलों में पिछले हफ्ते से करीब 13 प्रतिशत की कमी देखी गई है. हालांकि देश में कुल 71 जिले ऐसे हैं जहां पर और उनका संक्रमण दर 10 प्रतिशत से भी ज्यादा है. ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही स्थिति को खराब कर सकती है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आज की प्रेस वार्ता में नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर का आना या नहीं आना, हमारे हाथ में है. तीसरी लहर के लिए हमारी पूरी तैयारी रहेगी अगर हम अनुशासन में रहेंगे और कोई नई प्रोटोकॉल का पालन करते रहेंगे तो तीसरी लहर नहीं आएगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि टीकाकरण अभियान जारी है. मौजूदा वक्त में कोविड-19 टीकाकरण अभियान में 34 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है. बाकी देशों की तुलना करें तो भारत वैक्सीनेशन के मामले में नंबर वन पर है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक डेल्टा प्लस वैरीअंट के 56 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें से दो लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है. बाकी लोगों का उपचार चल रहा है. ये मामले देश के कुल 12 राज्यों से जुड़े हुए हैं. वहीं उत्तर प्रदेश में डेल्टा प्लस वेरिएंट पर रोक लगाने के लिए योगी सरकार जिनोम सीक्वेंसिंग करा रही है ताकि डेल्टा प्लस वैरीअंट का पता लगा कर उस पर आगे की कार्रवाई की जाए.