
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : August 4, 2021 1:00 PM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार ने उन 7 राज्यों का आंकड़ा पेश किया है जिनमें अब तक कोरोना वैक्सीन की 3 करोड़ से ज्यादा की डोज दी जा चुकी है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश वैक्सीन लगाने के मामले में पहले स्थान पर है तो वही 7 राज्यों के इन आंकड़ों में पश्चिम बंगाल सातवें पहले पायदान है, गौरतलब है कि पूरे देश में अब तक कोरोना वायरस के खिलाफ 48.52 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।
कोरोना की तीसरी लहर के आने की संभावना के साथ पूरे देश में कोरोनावायरस के खिलाफ जंग जारी है। देश के लगभग सभी राज्यों में वैक्सीनेशन ड्राइव चलाया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पूरे देश में अब तक 48.52 करोड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है, साथ ही मंत्रालय ने उन 7 बड़े राज्यों की लिस्ट जारी की है, जहां पर तीन करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है उन में पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश है जहां 5.16 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई है। जबकि कोरोनावायरस से ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में 4.52 करोड़ वैक्सीन की खुराक लगाई गई है। वहीं गुजरात में 3.44 करोड़, राजस्थान में 3.36 करोड़, मध्यप्रदेश में 3.31 करोड़, कर्नाटक में 3.16 करोड़ और पश्चिम बंगाल में सबसे कम 3.06 करोड़ वैक्सीन की डोज लोगों को लगाई गई है।
#LargestVaccineDrive#Unite2FightCoronapic.twitter.com/zbrLCmdHw5
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) August 4, 2021
केंद्र और राज्य सरकारें भले ही तेज गति से कोरोना वैक्सीन की खुराक देने का दावा कर रही हैं, मगर इस बड़ी आबादी वाले देश में लोगों तक वैक्सीन की पहुंच की रफ्तार बहुत ही धीमी है, इसी का नतीजा है कि स्वास्थ्य केंद्रों और वैक्सीनेशन सेंटरों पर वैक्सीन लगवाने को लेकर भीड़ और लंबी कतारें देखने को मिल रही है। देश के कई राज्यों से वैक्सीन ना मिलने को लेकर पब्लिक के हंगामे की भी खबरें आती रही हैं, हालांकि केंद्र सरकार पहले ही यह दावा कर चुकी है कि दिसंबर तक वह देश के सभी वयस्कों को वैक्सीन की खुराक दे देगी।