hamburger icon
A
Read in English

वायु प्रदूषण में स्किन का रखें विशेष ख्याल, अपनाएं ये 7 टिप्स

वायु प्रदूषण की परेशानी ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा होती है। वायु प्रदूषण से हेल्थ की परेशानियां तो होती ही हैं साथ में बाहर निकलने वालों की स्किन पर इसका बुरा असर पड़ता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 27, 2018 6:31 PM IST

वायु प्रदूषण की परेशानी ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा होती है। वायु प्रदूषण से हेल्थ की परेशानियां तो होती ही हैं साथ में बाहर निकलने वालों की स्किन पर इसका बुरा असर पड़ता है। अक्सर लोग ठंड के मौसम में चेहरे की सफाई बार-बार करने से बचते हैं जिसकी वजह से स्किन अपनी चमक खोने लगती है। ठंड के मौसम में स्किन का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। ठंड का मौसम और वायु प्रदूषण स्किन के लिए बहुत ही खतरनाक होता है। हम यहां वायु प्रदूषण और ठंड के मौसम में स्किन को कैसे सुरक्षित रखना है उसके कुछ खास टिप्स बता रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः 4 आदतें आपको बना रही हैं बदसूरत, आज से ही इन्हें छोड़ दें।

  1. घर से बाहर निकलते वक्त चेहरे को ढ़क कर रखें। अगर नहीं ढ़क सकते हैं तो ऑफिस या घर पहुंचने पर चेहरे की ठीक से सफाई जरूर करें।
  2. ठंड के मौसम में कैमिकल वाले प्रोडक्ट्स से चेहरे की बार-बार सफाई करने से बचना चाहिए। कैमिकल वाले प्रोडक्ट्स वायु प्रदुषण और ठंड के कारण ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।
  3. घरेलू फेशवॉश और फेशपैक ज्यादा असरदार होते हैं। घर पर ही बेसन और हल्दी का फेशवॉश बना सकते हैं। यह स्किन की चमक को बनाए रखने में आपकी मदद करता है।
  4. गुलाब जल में थोड़ा सा नींबू और शहद मिला लें और इसका पेस्ट बना लें। इसे चेहरे, हाथों और गर्दन पर अच्छी से लगा लें। एक घंटे पर गुनगुने पानी से इसे धो दें। त्वचा का अच्छा डिटॉक्सीफिकेशन होगा।
  5. चेहरे चमक के लिए नींबू और संतरे के छिलकों को सूखा लें और इसे पीसकर इसका पाउडर बना लें। इसे बिना मलाई वाले दूध के साथ मिलाकर लगाएं, स्किन में अलग ही चमक आएगी।
  6. बालों का ख्याल रखने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करें। नारियल तेल को रात में बालों में लगाकर सो जाएं और सुबह उठकर बाल धो लें, फायदा होगा।
  7. सिर्फ बाहरी तरीकों से ही नहीं खान-पान पर भी ध्यान दें। रोजाना 8 गिलास पानी पिएं साथ ही फल-फ्रूट भी डाइट में शामिल करें।

ये भी पढ़ेंः चेहरे की कसावट हो रही है कम ? आज से ही अपनाएं ये 4 उपाय।