Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

New Variant In Karnataka: कर्नाटक पहुंचा कोविड का नया वैरिएंट, राजधानी बेंगलुरू में मिले 4 मामले

नये वैरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए अधिकारी नया प्लान तैयार कर रहे हैं। (New Variant In Karnataka In Hindi)

New Variant In Karnataka: कर्नाटक पहुंचा कोविड का नया वैरिएंट, राजधानी बेंगलुरू में मिले 4 मामले

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 26, 2021 7:45 PM IST

New Variant In Karnataka:  कोरोना के एक के बाद एक नये वैरिएंट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कर्नाटक में 7 लोग कोविड के नये वैरिएंट 'एवाई 4.2' से संक्रमित पाए गए हैं, जिससे राज्य में कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर का डर पैदा हो गया है। नया वैरिएंट यूके, रूस और चीन में तबाही मचा रहा है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में राज्य में दैनिक स्तर पर सामने आने वाले कोविड केसेस में भारी गिरावट आयी थी, जिसके बाद  राज्य में कोविड के प्रतिबंधों में ढील दी गयी थी लेकिन, अब  नये वैरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए अधिकारी नया प्लान तैयार कर रहे हैं। (New Variant In Karnataka In Hindi)

कर्नाटक में कोविड के नये वैरिएंट के 7 मामले सामने आए

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक राज्य के  मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि वह पहले ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के साथ नए कोविड वैरिएंट के बारे में चर्चा कर चुके हैं। उन्होंने कहा, "मैंने वायरस को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिये हैं।"

वहीं, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश ने कहा है कि कोविड के नए वैरिएंट और पुराने में कोई अंतर नहीं है और घबराने की जरूरत नहीं है। राज्य ने सोमवार को बच्चों के लिए  स्कूलों में क्लासेस  फिर से शुरू करने के लिए प्राथमिक विद्यालय खोल दिये हैं। अधिकारियों द्वारा जुलाई में इकट्ठे किए गए नमूनों में से एवाई 4.2 वैरिएंट के मामले सामने आये हैं। मिली जानकारी के अनुसार,

Also Read

More News

  • कोरोना के नये 7 मामलों में, 3 बेंगलुरु के हैं और चार अन्य राज्य के विभिन्न जिलों के हैं।
  • अधिकारियों ने कोई जोखिम ना लेते हुए संक्रमित व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी है। एक टीम उनकी और उनके प्राथमिक और माध्यमिक संपर्कों पर पहुंचकर कोरोना टेस्ट करेगी।

एक्सपर्ट्स की राय है कि भारतीयों की तुलना में रूस, ब्रिटेन और चीन में लोगों की इम्यूनिटी क्षमता अलग है, लेकिन 130 करोड़ आबादी वाला भारत संक्रमण को फैलने नहीं देगा, क्योंकि यह विनाशकारी साबित हो सकता है। इस बीच, राज्य के सात जिलों ने योग्य आबादी के 50 प्रतिशत को दूसरी कोविड खुराक दी है। बेंगलुरु शहर में 68 प्रतिशत लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। इसके बाद रामनगर (54 प्रतिशत), कोलार (51 प्रतिशत) और उडुपी, कोडागु और चिक्काबल्लापुर (50 प्रतिशत) हैं। (Vaccination In Karnataka)

नागरिकों से एहतियात बरतने की अपील

विशेषज्ञों ने कहा है कि टीकाकरण के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना और मास्क पहनना समय की मांग है। अगर लोग इसका पालन नहीं करते हैं, तो वे खतरे में पड़ जाएंगे। कर्नाटक सरकार ने कोविड के प्रतिबंधों के कड़े नियमों में ढील दे दी है और राज्य में जनजीवन फिर से सामान्य हो गया है। मॉल, थिएटर और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

(आईएएनएस)