Targeted Therapy: लंग कैंसर के इलाज में असरदार, 69 वर्षीय महिला ने इस थेरेपी की मदद से कैंसर को दी मात

धूम्रपान करने वाले लोगों में लंग कैंसर ज्यादा देखने को मिलता है। कजाखस्तान में रहने वाली 69 वर्षीय मिस माया भी धूम्रपान की वजह से लंग कैंसर की चपेट में आ गई थी। टारगेटेड थेरेपी की मदद से उन्होंने कैंसर को मात दी।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : December 24, 2025 1:03 PM IST

Lung Cancer Treatment with Targeted Therapy: विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, फेफड़ों का कैंसर विश्व स्तर पर कैंसर से होने वाली मौतों का एक प्रमुख कारण है। पुरुषों और महिलाओं दोनों में इसकी मृत्यु दर सबसे अधिक है। आपको बता दें कि लगभग 85 फीसदी फेफड़ों के कैंसर के लिए धूम्रपान को जिम्मेदार माना जाता है। यानी धूम्रपान करने वाले लोगों में लंग कैंसर ज्यादा देखने को मिलता है। जो लोग रोजाना सिगरेट का धुआं उड़ाते हैं, वे फेफड़ों के कैंसर की चपेट में आ सकते हैं। कजाखस्तान में रहने वाली 69 वर्षीय मिस माया भी धूम्रपान की वजह से लंग कैंसर की चपेट में आ गई थी। हालांकि, अब वह ठीक हैं और एक स्वस्थ जीवन जी रही हैं। यह टारगेटेड थेरेपी की मदद से संभव हुआ।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, कजाखस्तान की रहने वाली 69 वर्षीय मिस माया फिजिकली काफी एक्टिव थीं। वे रोज मॉर्निंग वॉक पर जाती थीं। एक दिन जब उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई तो कुछ मेडिकल टेस्ट करवाएं गए। इसमें उन्हें स्टेज 4 नॉन-स्मॉल सेल लंग कैंसर का निदान हुआ। यह कैंसर उनके लिम्फ नोड्स और मस्तिष्क तक फैल चुका था। लंग कैंसर का इलाज करवाने के लिए कीमोथेरेपी करवाई गई, लेकिन इससे उनकी सेहत में कोई सुधार देखने को नहीं मिला। जब मिस माया की तबीयत बिगड़ती रही तो परिवारजन उन्हें भारत लेकर आए। यहां उनका इलाज, कीमोथेरेपी या रेडियोथेरेपी के बजाय, टारगेटेड थेरेपी से हुआ और इसकी मदद से उन्हें एक नया जीवन मिला। टारगेटेड थेरेपी में उन्हें रोजाना एक गोली लेनी पड़ती थी।

targeted therapy 1

अपोलो एथेना विमेंस कैंसर सेंटर की मेडिकल-प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी की प्रमुख डॉ. ज्योति वाधवाबताती हैं, "रोजाना सिर्फ एक टारगेटेड गोली देकर ही मिस माया में काफी अच्छी रिकवरी देखने को मिली। इस गोली की मदद से उनके कैंसर सेल्स को टारगेट करके नष्ट किया गया।"

क्या है टारगेटेड थेरेपी?

What is Targeted Therapy for Cancer: टारगेटेड थेरेपी एक प्रकार का कैंसर उपचार है, जो उन प्रोटीन को टारगेट करता है, जो कैंसर सेल्स के विकास और प्रसार को नियंत्रित करते हैं। यानी टारगेटेड थेरेपी की मदद से कैंसर सेल्स को नष्ट किया जाता है। इस थेरेपी की मदद से कैंसर को फैलने से भी बचाया जाता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।