66 साल की उम्र में अनुपम खेर का पेट है अंदर और सीना बाहर, वीडियो देखकर पता चल जाएगा उनका फिटनेस सीक्रेट

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है जो इस समय खूब वायरल हो रहा है। 

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 14, 2021 3:05 PM IST

भारतीय सिनेमा के काफी पुराने और दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ बनाए गए वीडियो को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। मगर इस बार चर्चा का कारण उनकी फिटनेस है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस प्रकार से उन्होंने खुद को मेंटेन कर रखा है। 66 साल की उम्र में वाह इतने फिट है की उनका पेट अंदर और सीना बाहर है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, आमतौर पर उन्हीं लोगों को स्वस्थ माना जाता है जिनका पेट अंदर और सीना बाहर होता है।

अनुपम खेर का फिटनेस सीक्रेट - Anupam Kher Fitness Secrets

अनुपम खेर की फिटनेस का राज क्या है यह समझना जरूरी है, दरअसल अनुपम खेर युवाओं की तरह इस उम्र में भी घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। उन्होंने अपनी वर्कआउट का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर किया है जिसे आप भी यहां देख सकते हैं। उनकी इस वीडियो पर दो लाख से ज्यादा लाइक और 350 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है।

'मसल्स की तरह होता है आत्मविश्वास'

66 वर्षीय अनुपम खेर ने वर्कआउट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है "आत्मविश्वास एक तरह से मांसपेशियों की तरह होता है जितना अधिक आप इसका उपयोग करते हैं या उतना ही मजबूत होता जाता है।"
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.