Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कर्नाटक के एक मेडिकल कॉलेज में करीब 66 छात्र कोरोना के संक्रमित पाए गए हैं। खास बात यह है कि यह सभी मेडिकल के छात्र कोरोना की दोनों वैक्सीन लगवा चुके हैं। छात्रों का उपचार हॉस्टल के अंदर ही किया जा रहा है। इसके अलावा हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों के सैंपल की जांच की जाएगी।
बता दें कि, कर्नाटक के धारवाड़ में एसडीएम कॉलेज ऑफ़ मेडिकल साइंसेस के करीब 66 छात्र कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। कॉलेज के करीब आपको छात्रों ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था जिसके बाद 300 छात्रों को कार्यक्रम के बाद कोरोना की जांच से गुजरना पड़ा। 66 छात्रों के कोरोना होने की सूचना के बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारी और डिप्टी कमिश्नर (उपायुक्त) के आदेश पर एहतियात के तौर पर कॉलेज के दो छात्रावास को सील कर दिया गया है। ऑफलाइन क्लास नहीं चलेंगे।
धारवाड़ के उपायुक्त नितेश पाटिल ने कहा कि संक्रमित छात्रों जिन्हें कोविड-19 की दोनों खुराक ली है उन्हें छोड़ दिया गया है इन छात्रों का उपचार छात्रावास के अंदर ही होगा।
पाटिल ने बताया कि, बाकी 100 छात्रों का कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा। हमने सभी छात्रों को क्वारंटाइन किया है और छात्रावासों को सील कर दिया गया है। छात्रों का उपचार और भोजन उपलब्ध कराया जाएगा किसी को भी हॉस्टल से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी जो स्टूडेंट जांच की प्रतीक्षा कर रहे हैं वह भी परिसर में क्वारंटाइन में रहेंगे।
यह संदेह है कि हाल ही में कॉलेज के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद छात्र संक्रमित हो गए। हालांकि, सही कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
कर्नाटक सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर सुधाकर के ने जानकारी देते हुए बताया है कि, कर्नाटक मैं 90% लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। कर्नाटक या उपलब्धि हासिल करने वाला देश का तीसरा बड़ा राज्य बन गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के सभी स्वास्थ्य कर्मियों और जिला प्रशासनों को बधाई दी है।