Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

देश में 65 फीसदी किशोरों को लगी कोविड वैक्सीन, जानें कितने बच्चे लगवा चुके हैं दूसरी डोज भी

पिछले महीने 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के लिए शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान में अब तक 65 प्रतिशत किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।

देश में 65 फीसदी किशोरों को लगी कोविड वैक्सीन, जानें कितने बच्चे लगवा चुके हैं दूसरी डोज भी
देश में 65 फीसदी किशोरों को लगी कोविड वैक्सीन, जानें कितने बच्चे लगवा चुके हैं दूसरी डोज भी

Written by Jitendra Gupta |Published : February 4, 2022 7:29 PM IST

देश में कोविड वैक्सीन अभियान को सफल बनाने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया है कि पिछले महीने 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के लिए शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान में अब तक 65 प्रतिशत किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

मंडाविया ने ट्वीट कर दी जानकारी

देश के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर बताया कि युवा भारत का ऐतिहासिक प्रयास जारी है। केवल एक महीने में, 15-18 आयु वर्ग के 65 प्रतिशत लोगों को पहली खुराक दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान नए रिकॉर्ड बना रहा है।

देश में कितने किशोरों को लगी वैक्सीन

कोविन पोर्टल के अनुसार, 15 से 18 साल की उम्र के कुल 5,20,77,039 किशोरों को अब तक कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट बताती है कि 34.90 लाख योग्य किशोरों को भी दूसरी डोज दी जा चुकी है।

Also Read

More News

देश में कितने लोगों को लगी बूस्टर डोज

बात करें अब तक लगी बूस्टर डोज की तो अब तक कुल 1,39,05,969 को बूस्टर डोज दी जा चुकी है, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों को 35,61,948, फ्रंटलाइन वर्कर्स को 43,99,520 और 60 से अधिक आबादी वाले लोगों को 59,44,501 डोज दी जा चुकी हैं।

कब शुरू हुआ था अभियान

जैसे ही भारत में कोविड-19 मामले बढ़ने लगे, 15-18 वर्ष के इस आयु वर्ग के किशोरों को टीकाकरण के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान 3 जनवरी को देश भर में शुरू किया गया।

अब तक, इस आयु वर्ग के लिए केवल भारत बायोटेक के स्वदेशी रूप से निर्मित 'कोवैक्सिन' को प्रशासित किया जा रहा है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों में 55 लाख से अधिक वैक्सीन खुराक के प्रशासन के साथ, अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार भारत का टीकाकरण कवरेज 168.47 करोड़ से अधिक हो गया है।

यह 1,86,23,511 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

(सोर्स-आईएएनएस)

About the Author

... Read More