हार्ट की बीमारियां रहेंगी दूर इन 6 में से करें कोई एक व्यायाम

ये एक्सरसाइज आसान होने के साथ-साथ असरदार भी होती हैं। अपने दिल को हमेशा हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपको इन में से किसी एक एक्सरसाइज को रोजाना करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : September 29, 2018 12:00 PM IST

हार्ट की बीमारियों का सीधा संबंध शारिरिक गतिविधि से होता है। अगर आप अपनी डेली लाइफ में कुछ खास वर्कआउट या एक्सरसाइज करते हैं तो आपको हार्ट की बीमारी नहीं होती है। इंसान आदत से आलसी होता है इसलिए हम यहां 6 ऐसी एक्सरसाइज बता रहें है जिसे करना बेहद आसान होता है। ये एक्सरसाइज आसान होने के साथ-साथ असरदार भी होती हैं। अपने दिल को हमेशा हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपको इन में से किसी एक एक्सरसाइज को रोजाना करना चाहिए।

वॉक करें

यदि नियमित रूप से वॉक किया जाय तो इंसान फिट रहता है। फिट रहने से हार्ट की बीमारियां भी दूर रहती हैं। रोजाना वॉक करने वालों को हार्ट की बीमारियां होने का खतरा कम रहता है। यदि आप नियमित रूप से 30 से 40 मिनट वॉक करते हैं तो अाप को हार्ट की बीमारी परेशान नहीं करेगी।

स्वीमिंग करें

स्वीमिंग सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है। स्वीमिंग करने से शरीर के सभी अंगों की एक साथ एक्सरसाइज हो जाती है। रोजाना 30 मिनट तक स्वीमिंग करने वालों को हार्ट की बीमारियां नहीं होती हैं। इसके बाद अगर आप कोई एक्सरसाइज न करें तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता है।

एरोबिक्स

एरोबिक्स एक्सरसाइज आज के दौर का सबसे अच्छा एक्सरसाइज माना जाता है। 30 मिनट रोजाना एरोबिक्स आपको हार्ट की बीमारियों से दूर रखता है। जॉगिंग करना, दौड़ना, साइकल चलाना सभी एरोबिक्स एक्सरसाइज में आते हैं।

ये भी पढ़ेंः अपना रखेंगे ख्याल तो दिमाग भी होगा तेज, जानें कैसे।

ये भी पढ़ेंः 5 बातें, जो बताती हैं आप दिलो-दिमाग से हैं कमजोर।

सीढ़ी चढ़ना

अगर आप रोजाना एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं तो आपको अपनी रोजाना लाइफ में सीढियों से आने-जाने की आदत को डाल लेना चाहिए। लिफ्ट का कम से कम प्रयोग करें, सीढ़ियों से आने-जाने की कोशिश करें। सीढ़िया आपको हेल्दी हार्ट की ओर ले जाती हैं।

डांसिंग

मजबूत हार्ट के लिए डांस करना सबसे अच्छा होता है। अगर आप रोजाना डांस कर सकते हैं तो जरूर करें। यह एक बेहतरीन एक्सरसाइज है।

स्ट्रेचिंग

स्ट्रेचिंग करना भी हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। शरीर के जब सभी अंग नियमित रूप से स्ट्रेच होते हैं तो हार्ट भी मजबूत होता है। स्ट्रेचिंग में हमेशा ख्याल रखना चाहिए कि अपनी शरीर की क्षमता से ज्यादा स्ट्रेचिंग न हो।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source