Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कर्नाटक में ओमिक्रोन के 6 नए मामलों के साथ मरीजों का आंकड़ा 100 के पार, जानें किस राज्य में सबसे ज्यादा मरीज

कर्नाटक से और 6 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14 पहुंच गई है। आइए जानते हैं किस राज्य में ओमिक्रोन के कितने मरीज।

कर्नाटक में ओमिक्रोन के 6 नए मामलों के साथ मरीजों का आंकड़ा 100 के पार, जानें किस राज्य में सबसे ज्यादा मरीज
कर्नाटक में ओमिक्रोन के 6 नए मामलों के साथ मरीजों का आंकड़ा 100 के पार, जानें किस राज्य में सबसे ज्यादा मरीज

Written by Jitendra Gupta |Published : December 19, 2021 11:39 AM IST

देश में भले ही धीमी गति से ओमिक्रोन के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन अब केवल गिने-चुने राज्यों में ही इस वेरिएंट के मामले नहीं है। ज्यादातर राज्यों में ओमिक्रोन दस्तक दे चुका है और डब्लूएचओ की मानें तो ये वेरिएंट मात्र 3 दिनों में अपने मामलों की संख्या की दोगुना कर सकता है। इस बीच कर्नाटक से और 6 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14 पहुंच गई है। आइए जानते हैं किस राज्य में ओमिक्रोन के कितने मरीज।

कर्नाटक में ओमिक्रोन के 14 मरीज

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक में शनिवार को और 6 लोगों के ओमिक्रोन पॉजिटिव की खबर सामने आई है, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 14 पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन 6 नए संक्रमितों में से पांच मामले सिर्फ और सिर्फ दक्षिण कन्नड़ जिले के रहने वाले हैं।

क्या कहते हैं स्वास्थ्य मंत्री

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर का कहना है कि बीते शनिवार को दक्षिण कन्नड़ स्थित दो शैक्षणिक संस्थानों से कोविड-19 से संक्रमित दो समूहों का मामला सामने आया था। जब पहले समूह के 14 लोगों के पॉजिटिव सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए तो चार लोगों के ओमिक्रोन संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

Also Read

More News

ब्रिटेन से आया यात्री भी ओमिक्रोन पॉजिटिव

उसके बाद जब दूसरे समूह के 19 व्यक्तियों की जांच की गई तो उनमें से एक व्यक्ति के ओमिक्रोन पॉजिटिव होने की बात सामने आई है। सुधाकर ने ये भी कहा कि ब्रिटेन से आया यात्री भी ओमिक्रोन पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि ब्रिटेन से पहुंचे यात्री के बारे में अधिक जानकारी आना अभी बाकी है।

स्कूल की लड़की भी निकली ओमिक्रोन पॉजिटिव

कुनार्डु जेएनवी स्कूल के 14 छात्र 10 दिसंबर को कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। ठीक इसी तरह, दक्षिण कन्नड़ के श्रीनिवास नर्सिग कॉलेज में पढ़ने वाले 19 छात्र 9 दिसंबर को कोविड से संक्रमित पाए गए। उनके नमूने जीनोम सीक्वेंसिंगके लिए भेजे गए थे और रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि एक छात्रा ओमिक्रॉन से संक्रमित थी।

यात्रियों की की जा रही है निगरानी

दक्षिण कन्नड़ के जिला प्रशासन ने शुक्रवार शाम हाई रिस्क की श्रेणी वाले देश घाना के एक यात्री के कोविड से संक्रमित पाए जाने के बाद एक आपातकालीन बैठक की थी। कुल मिलाकर उनके 27 सह-यात्रियों की जांच की गई है और उनकी निगरानी की जा रही है।

देश में ओमिक्रोन के कितने मामले

देश में शनिवार तक ओमिक्रोन से प्रभावित राज्यों की संख्या 12 पहुंच गई थी। साथ ही इनसे प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र (48), दिल्ली (22), तेलंगाना (20), राजस्थान (17), कर्नाटक (14), केरल (11), गुजरात (5), उत्तर प्रदेश (2), आंध्र प्रदेश(1) तमिलनाडु(1) बंगाल(1) और चंडीगढ़ में (1) मरीज मिले हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

(सोर्स--आईएएनएस)

About the Author

... Read More