कैलिफोर्निया में तेजी से फैल रहा है बर्ड फ्लू, 6 डेयरी कर्मचारी संक्रमित

Bird Flu In Dairy Industry: कैलिफोर्निया की एक डेयरी में काम करने वाले 6 लोगों को बर्ड फ्लू से संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, डेयरी इंडस्ट्री भी बर्ड फ्लू से प्रभावित हुई है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 13, 2024 2:27 AM IST

Bird Flu Outbreak In California:अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के एक डेयरी यूनिट में काम करने वाले 6 लोगों को बर्ड फ्लू से संक्रमित पाया गया है। गुरुवार को आयी रिपोर्ट्स में 4 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई वहीं, 2 लोगों की लैब रिपोर्ट्स अभी तक नहीं आयी थीं।

शुक्रवार को अमेरिका की सीडीसी ( U.S. Centers for Disease Control and Prevention) द्वारा इस बारे में दी गयी जानकारी के अनुसार,जिन मामलों की पुष्टि की गयी है उनमें से सभी 6 लोग राज्य की एग्रीकल्चरल सेंट्रेल वैली (State’s Agricultural Central Valley) में काम करते हैं। ये सभी लोग दुधारू पशुओं के सम्पर्क में आए थे।

संक्रमित लोगों में दिखे ये लक्षण

कैलिफोर्निया में जिन लोगों को भी संक्रमित पाया गया कि उनमें बर्ड फ्लू संक्रमण के हल्के लक्षण(mild symptoms of bird flu) देखे गए। इन लोगों में आंखों में लाली (eye redness) और डिस्चार्ज (eye discharge) जैसी समस्याएं देखने को मिली। हालांकि, किसी को भी अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है।

बर्ड फ्लू से बचाव के लिए दी गयी यह सलाह

कैलिफोर्निया स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, लोगों में बर्ड फ्लू फैलने का खतराकाफी कम है। हालांकि, लोगों को संक्रमित लोगों और संक्रमित जानवरों से दूर रहने की सलाह जरूर दी जा रही है। क्योंकि, संक्रमितों के सम्पर्क में आनेवाले लोगों में बर्ड फ्लू इंफेक्शन फैलने का खतरा (risk of getting bird flu) सबसे अधिक है।

सातवें व्यक्ति में भी इंफेक्शन की आशंका

इसके साथ ही, अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी दी कि सेंट्रल वैली में काम करने वाले एक और व्यक्ति के संक्रमित होने का संदेह है। CDC  द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है और इस व्यक्ति की रिपोर्ट्स अभी आयी नहीं हैं।

बता दें कि, अमेरिका में अब तक बर्ड फ्लू से संक्रमित कुल 20 लोगों की पहचान (People infected with bird flu in U.S.)  की गयी है। इनमें से अधिकांश लोग किसी डेयरी या पोल्ट्री में काम करने वाले लोग हैं। वहीं, मिसौरी (Missouri) में मिले एक मामले में संक्रमित व्यक्ति में अभी तक ट्रांसमिशन के कारण का पता नहीं चल सका है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source