
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : February 25, 2021 9:20 AM IST
कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन (Covishield Vaccine) लेने के बाद देशभर से कई लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। हालांकि अभी तक वैक्सीन मौत का कारण साबित नहीं हुई है। जब भी कोरोना वैक्सीन, कोविशील्ड या कोवैक्सीन लेने के बाद किसी व्यक्ति की मौत हुई है तो उसके पीछे अलग अलग कारण पोस्टमार्टम रिपोट में आए हैं। लेकिन हाल ही कोविशील्ड वैक्सीन (Covishield Vaccine) की दूसरी खुराक लेने के बाद महिला की मौत होने की खबर आई है। मामला मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले का है। यहां एक प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाली 58 वर्षीय महिला क्लर्क की वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद 12 घंटे बाद मौत हो गई है।
बड़वानी जिले की चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर CMHO डॉक्टर अनिता सिनगर का कहना है कि महिला को 28 दिन पहले कोविशील्ड वैक्सीन (Covishield Vaccine) की पहली डोज दी गई थी। लेकिन वैक्सीन लेने से पहले और बाद में भी उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं थी। बल्कि जब मंगलवार की दोपहर को उन्हें दूसरी डोज (Covishield Vaccine) दी गई तब भी वो एकदम स्वस्थ थी। लेकिन मंगलवार की शाम से उन्हें थोड़ी असहजता महसूस हुई। जिसके चलते उन्हें बड़वानी के ही एक अस्पताल मनोरमा हॉस्पिटल में रात को भर्ती कराया गया।
मंगलवार की दोपहर में वैक्सीन की दूसरी डोज देने के बाद महिला की बुधवार तड़के 3 बजे मौत हो गई। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बड़वानी जिले की चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर (CMHO) डॉक्टर अनिता सिनगर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ ही अस्पताल का स्टाफ महिला के सभी मेडिकल रिकॉर्ड और हिस्ट्री जुटा रहा है। साथ ही मंगलवार से लेकर बुधवार तक महिला के साथ अस्पताल में क्या हुआ, उन्हें कब और कैसे डोज दी गई, इस बारे में भी डाटा जुटाया जा रहा है। जब सारा डाटा इकट्ठा हो जाएगा उसके बाद उसे स्टेट लेवल पर रिव्यू करने के लिए भेजा जाएगा। बता दें कि मध्य प्रदेश में वैक्सीन से ये एक पहली मौत है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.