
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Health Problems After Floods In Spain: स्पेन की सरकारी एजेंसियों ने कहा है कि,स्पेन में बाढ़ आयी बाढ़ की चपेट में आने के बाद कुल 51 लोगों की मृत्यु (51 people have died after flash floods in spain) हो गयी है। बुधवार को अधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारी में कहा गया कि, देश में अचानक आयी बाढ़ की चपेट में कई गांव आए हैं और बाढ़ का पानी गांवों में भर गया है। इस बाढ़ के पानी के कारण रेल और हाइवे का ट्रैफिक बुरी तरह ठप्प हो गया है। वहीं, लोगों का जनजवीन भी बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बाढ़ के पानी के कारण कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी वेलेंशिया क्षेत्र की इमरजेंसी सर्विस यूनिट (Emergency services in the eastern region of Valencia) द्वारा बाढ़ में कुल 51 लोगों के मरने की पुष्टि की गयी।
स्पेन के पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में मंगलवार को तेज बारिश के बाद बाढ़ आ गयी।पुलिस और राहत कार्य करने वाली यूनिट्स उन लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं जिनके घरों तथा कारों में बाढ़ का पानी भर गया है।
स्पेन के राष्ट्रीय मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान लगाया गया है कि गुरुवार को भी तूफान का असर देखा जाएगा इसीलिए, लोगों को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने की सलाह दी गयी है।
बरसात और बाढ़ का पानी उतरने में कई दिनों का समय लग जाता है। इस रूके हुए पानी के कारण कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स का भी खतरा बढ़ जाता है। जैसे, बाढ़ के पानी के सम्पर्क में आने वॉटर बॉर्न डिजिजेज जैसे कॉलेरा और टाइफाइड का रिस्क बढ़ जाता है। वहीं, मच्छर पनपने और उनसे होने वाली बीमारियों (vector-borne diseases) जैसे मलेरिया और डेंगू का खतरा भी बढ़ सकता है। बाढ़ के पानी को साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स से भी लोगों के स्वास्थ्य़ पर बुरा असर पड़ सकता है।