Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रामलीला मैदान में आज से शुरू हो रहा है 500 ICU बेडों का अस्‍पताल, रोज मिलेगी 22 मीट्रिक टन ऑक्सीजन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रामलीला मौदान में 500 बेडों का अस्थायी अस्पताल बनकर तैयार है। केजरीवाल ने इसे रिकॉर्ड टाइम (500-ICU bed hospital ready in Ramlila Maidan in hindi) में बनाने के लिए इंजीनियरों को धन्यवाद कहा है।

रामलीला मैदान में आज से शुरू हो रहा है 500 ICU बेडों का अस्‍पताल, रोज मिलेगी 22 मीट्रिक टन ऑक्सीजन
दिल्‍ली सरकार स्वास्थ के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है।

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : May 11, 2021 12:30 PM IST

दिल्‍ली में कोरोना मरीज अस्‍पतालों में बेड और ऑक्‍सीजन की कमी से खासे जूझ रहे हैं। अस्‍पताल में बेड पहले से भरे होने के कारण डॉक्‍टर भी नए मरीजों को भर्ती नहीं कर पा रहे हैं। दिल्‍ली में सबसे ज्‍यादा डिमांग आईसीयू बेड्स की है। ऐसे में कोरोना की इस मुश्किल घड़ी में केजरीवाल सरकार ने तारीफे काबिल काम किया है। दिल्‍ली के रामलीला मैदान में 500 ICU बेडों का अस्‍थायी अस्‍पताल बनकर तैयार हो गया है। इसे बनने में केवल 10 दिनों का वक्‍त लगा। आज मंगलवार को सीएम अरविंद केजरीवाल इस अस्‍पताल का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि इस अस्‍पताल को जीटीबी अस्‍पताल के साथ जोड़ा गया है। यहां मरीजों के लिए रोज 22 मीट्रिक टन ऑक्‍सीजन दी जाएगी। इसके लिए ऑक्सीजन के टैंकर अस्पताल के बाहर खड़े किए जाएंगे।

सोमवार को किया था सीएम ने अस्‍पताल का दौरा

क्‍योंकि 500 आईसीयू बेड का अस्‍पताल बनकर तैयार हो गया है इसलिए सोमवार को सीएम अरविंद केजरीवाल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और राजेंद्र पाल ने इस अस्पताल का दौरा कर व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। सीएम ने ट्वीट कर बताया कि इस अस्‍थायी अस्‍पताल को बनने में सिर्फ 2 हफ्तों का समय लगा है और इसके लिए उन्‍होंने सभी इंजीनियरों का हार्दिक आभार व्‍यक्‍त किया।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1391730420786503682

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

मजबूत किया जाएगा स्‍वास्‍थ्‍य विभाग

केजरीवाल का कहना है कि दिल्‍ली में अभी कोरोना की दूसरी लहर चल रही है जो बहुत खतरनाक है। राजधानी में कोरोना की तीसरी लहर आने की भी संभावना है इसलिए स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को और मजबूत करने की जरूरत है। क्‍योंकि जाहिर सी बात है कि कोरोना की तीसरी लहर में मरीजो की संख्‍या भी बढ़ेगी। इसलिए दिल्‍ली सरकार स्वास्थ के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है।