Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कोरोनावायरस से अब तक लाखों लोग अपनी जान गवा चुके हैं और यह बात किसी से छिपी नहीं है। मगर फिर भी देश में तमाम लोग ऐसे हैं जो कोरोना वायरस के प्रति अभी भी गंभीर नहीं हैं। कोविड के प्रति लोग कितने गंभीर हैं आप उनके मास्क लगाने के तौर तरीकों से अंदाजा लगा सकते हैं। अधिकांश लोगों का मास्क अक्सर मुंह पर या उससे नीचे होता है। अब इसी मुद्दे पर सरकार का एक सर्वे सामने आया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक सर्वे के मुताबिक, देश की 50% जनता अभी भी मास्क नहीं पहनती है। लोग मास्क लगाने में लापरवाही बरतते हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग को कैसे मजबूती दी जा सकती हैं? जो लोग मास्क नहीं लगाते हैं उन्हें खुद से इस सवाल को जवाब जरूर पूछना चाहिए।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अध्ययन में कहा गया है कि देश भर में 50% लोग ऐसे हैं जो मुंह पर मास्क नहीं लगाते हैं और 64% लोग ऐसे भी हैं जो मास्क पहनकर सिर्फ खानापूर्ति करते हैं यानी मुंह ढकने के लिए मास्क लगाते हैं।
सरकार का कहना है कि 10 सप्ताह तक लगातार कोरोना वायरस संक्रमण में वृद्धि देखी गई, जबकि पिछले 2 सप्ताह से कोविड महामारी के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। 29 अप्रैल से 5 मई के दौरान 210 जिले ऐसे थे जहां संक्रमण के मामलों में कमी देखने को मिली थी, मगर अब यह जिले बढ़कर 303 हो गए हैं। सरकार का कहना है कि 7 राज्यों में संक्रमण की दर 25% से अधिक है जबकि 22 राज्य ऐसे हैं जहां संक्रमण दर 15% से अधिक है।
केंद्र सरकार का कहना है कि भारत में फरवरी के दौरान कोरोनावायरस संबंधी जांच की संख्या में साप्ताहिक रूप से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 12 सप्ताह में 2.3 गुना औसतन वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं जून के अंत तक कोरोनावायरस संबंधी दैनिक की जाने वाली जांच की संख्या बढ़कर 45 लाख तक हो जाएगी।