Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दिल्ली-एनसीआर में AQI 400 के पार, स्कूल-कॉलेज हुए बंद, 50% सरकारी कर्मचारी करेंगे घर से काम

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण अभी भी खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है। इसी बीच दिल्ली सरकार ने सरकारी कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम का निर्णय लिया है।

दिल्ली-एनसीआर में AQI 400 के पार, स्कूल-कॉलेज हुए बंद, 50% सरकारी कर्मचारी करेंगे घर से काम

Written by priya mishra |Updated : November 21, 2024 11:12 AM IST

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो चुका है। आज 21 नवंबर को दिल्ली एयर क्वालिटी इंडेक्स 384 दर्ज किया गया, जो कि पिछले कुछ दिनों की तुलना में पहले थोड़ा कम है। वहीं, दिल्ली के 10 इलाकों में एक्यूआई 400 से ऊपर दर्ज किया गया। दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। वहीं, प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार आर्टिफिशियल बारिश कराए जाने पर विचार कर रही है।

दिल्ली में एरिया-वाइज AQI:

आनंद विहार: 409

अलीपुर: 413

Also Read

More News

अशोक विहार: 418

बवाना: 423

द्वारका: 408

आईजीआई: 377

आईटीओ: 361

जहांगीरपुरी: 439

मंदिर मार्ग: 371

मुंडका: 419

नजफगढ़: 373

नरेला: 401

पंजाबी बाग: 411

पटपड़गंज: 388

ओखला: 383

आरके पुरम: 394

द्वारका: 370

नेहरू नगर: 410

शादीपुर: 413

GRAP के नियमों में किया गया बदलाव

लगातार बढ़ते प्रदूषण के बीच ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) में बदलाव किए गए हैं। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के मुताबिक, अब दिल्ली-एनसीआर में GRAP-3 लागू होने पर 5वीं तक की सभी क्लासेस को ऑनलाइन करना अनिवार्य होगा। वहीं, GRAP-4 लागू होने पर 12वीं तक की सभी क्लासेस ऑनलाइन मोड में लगाई जाएंगी। बता दें कि दिल्ली में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर और GRAP-4 लागू होने के बाद यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है।

50% सरकारी कर्मचारी करेंगे घर से काम

वायु प्रदूषण के खराब स्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सरकारी कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम का निर्णय लिया है। इसके मुताबिक, दिल्ली सरकार के 50 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम करेंगे। दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर पालिका की जरूरी सेवाओं के अलावा अन्य सभी डिपार्टमेंट्स के दफ्तरों में से केवल 50 प्रतिशत को ही ऑफिस आने की जरूरत होगी। वहीं, दिल्ली सरकार ने प्राइवेट कंपनियों से भी ऐसा करने का आग्रह किया गया है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

पटाखों की ऑनलाइन बिक्री बंद करने के निर्देश

दिल्ली में प्रदूषण की रोकथाम के लिए दिल्ली पुलिस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों की ऑनलाइन बिक्री तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार द्वारा 14 अक्टूबर को जारी किए गए आदेश के तहत राष्ट्रीय राजधानी में अगले साल एक जनवरी तक सभी तरह के पटाखों के निर्माण, भंडारण और उन्हें फोड़ने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।