वैसे तो हर इंसान के दिमाग का स्तर अलग-अलग होता है लेकिन कमजोर दिल-दिमाग की बात ही अलग होती है। कुछ लोगों को आप देखते होंगे कि वो अपने आप में इतना कमजोर होते हैं कि थोड़ा भी खतरा उन्हें हिला देता है। दिल और दिमाग का सीधा कनेक्शन होता है। अगर दिल मजबूत रहता है तो दिमाग भी तेज होता है। जो लोग दिमाग से कमजोर होते हैं उनमें दिल की कमजोरी को भी आसानी से देखा जा सकता है। कमजोर दिमाग के लोगों में कई तरह की भावनाएं और विचार चलते रहते हैं, जो सही काम नहीं करने देता है। कमजोर दिल वाले भी इसी तरह होते हैं अक्सर कोई भी काम करने से पहले वो इतना डर जाते हैं कि उस काम को करने से दूर हो जाते हैं। हम आज आपको कुछ ऐसे ही संकेत बताने जा रहें हैं जो मानसिक रुप से कमजोर इंसान के होते हैं। मानसिक रुप से कमजोर इंसान ही अपने दिलो दिमाग से कमजोर होता है।
दिल और दिमाग से कमजोर क्यों होते हैं लोग?
अपनी सुविधाओं के दायरे में रहकर हर व्यक्ति काम करना चाहता है। लेकिन जो व्यक्ति मानसिक रुप से कमजोर होता है वह अपने कंफर्ट ज़ोन से कभी भी बाहर आकर काम नहीं करना चाहता है। ऐसे लोग अक्सर कोई भी नई जिम्मेदारी आने से बेहद घबरा जाते हैं।
परिस्थितियों से हार मानना मानसिक रुप से कमजोर होने की निशानी होती है। जो लोग मानसिक रुप से कमजोर होते हैं वे जीतने के लिए लड़ नहीं सकते और आसानी से हार मान जाते हैं।
मानसिक रुप से मजबूत लोग दूसरों की सफलता से जलते हैं। लेकिन खुद सफल होने की कोशिश नहीं करते हैं। लगातार दूसरों को सफल और खुद को कम आंकना भी मानसिक रुप से कमजोर लोगों की निशानी होती है।
खुद पर भरोसा ना होने के कारण आप आत्म-निर्भर नहीं बन सकते हैं। इससे आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ति से अवरोधित हो जाते हैं। मानसिक रुप से कमजोर व्यक्ति खुद पर भरोसा नहीं करते और अक्सर हर काम से डरते रहते हैं। खुद पर यह संदेह ही उन्हें असफलता की ओर ले जाता है।
जीत-हार जीवन का हिस्सा है। लेकिन अगर आप परीक्षा से ही डर जाएंगें तो सफल होने की कोई गुंजाईश ही नहीं रह जाती है। मानसिक रुप से कमजोर लोग हार जाने के डर से किसी भी प्रतिस्पर्धा में भाग ही नहीं लेते और खुद को आगे बढ़ने का मौका नहीं देते हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.