... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 18, 2018 3:59 PM IST
प्रेगनेंसी से पहले करें ये कारगर उपाय नहीं बढ़ेगा वजन। © Shutterstock
प्रेगनेंसी का समय हर महिला के लिए खुशी का समय होता है। लेकिन प्रेगनेंसी के बाद हर महिला का वजन बढ़ सकता है। प्रेगनेंसी के दौरान भी कई तरह की समस्याएं होती हैं। शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। मूड स्विंग, जी मचलाना, चक्कर आना और वजन बढ़ना जैसी समस्या प्रमुख होती हैं। कुछ महिलाओं को लगता है यह सामान्य बात है और इस पर विशेष ध्यान नहीं देती हैं। लेकिन क्या आपको पता है प्रेगनेंसी से पहले ही कुछ उपाय शुरू कर दें तो वजन बढ़ने की समस्या ठीक हो सकती है ? आइए हम यहां जानते हैं कि प्रेगनेंसी से पहले कौन से उपाय वजन बढ़ने से रोकते हैं।
डायटिंग के बजाय डायट प्लान
कुछ महिलाएं डायटिंग करती हैं उनके लिए सबसे जरूरी बात यह है कि वो डायटिंग तुरंत बंद करके डायट प्लान बनाएं। डायट प्लान के लिए किसी डायट एक्सपर्ट्स से सलाह ले लें। डायट प्लान से आपके शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व के हिसाब से डायट प्लान बन जाता है।
कैलोरी का समायोजन
प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली समस्या से बचने के लिए पहले से तैयारी ज्यादा कारगर होती है। रोजाना कितनी कैलोरी की जरूरत है उसके हिसाब से डायट प्लान बनाएं। रोजाना 1500 कैलोरी से कम का सेवन करें। खान-पान में कार्बोहाईड्रेट और फैट की मात्रा को कम करने के बजाय बैंलेस बनाएं।
वर्कआउट व एक्सरसाइज
किसी भी इंसान को फिट रहने के लिए वर्कआउट सबसे जरूरी होता है। एक्सरसाइज के बिना वजन पर नियंत्रण नहीं पाया जा सकता है। अगर आप रोजाना एक्सरसाइज नहीं कर पाती हैं तो टहलने का काम अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाएं। रोजान कम से कम 500 कैलोरी बर्न करने की कोशिश करें।
ये भी पढ़ेंः प्रेगनेंसी में इन 5 चीजों का कम से कम करें सेवन नहीं तो हो सकता है अबॉर्शन।
जरूरी सप्लीमेंट्स
शरीर की जरूरत के हिसाब से जो पोषक तत्व कम हों उनके सप्लीमेंट लेना वजन नियंत्रित रखने में मददगार होता है। अपने डॉक्टर से इस तरह के कोई भी सप्लीमेंट लेने से पहले जरूर सलाह ले लें। रोजाना सुबह ग्रीन टी का सेवन फायदेमंद होता है।
शराब व धूम्रपान बंद कर दें
अगर धूम्रपान करती हों या शराब का सेवन करती हों तो प्रेगनेंसी प्लान से पहले इन्हें छोड़ दें। किसी भी प्रकार का नशा शरीर के लिए नुकसान देह होता है। प्रेगनेंसी में बच्चे के हेल्थ पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।
ये भी पढ़ेंः प्रेगनेंसी में भूलकर भी न करें ये काम, हो सकती है परेशानी।