... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : November 26, 2020 4:56 PM IST
कोरोना वैक्सीन लगने से हो सकते हैं ये 5 साइड-इफेक्ट, जानें वैक्सीन लगने के बाद किसकी बढ़ सकती हैं मुश्किलें
दुनियाभर में फैली घातक महामारी कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए तेजी से वैक्सीन बनाने का काम चल रहा है। लेकिन इतने कम वक्त में वैक्सीन की मांग को पूरा करना अपने आप में एक चुनौती है। हालांकि इसकी सटीकता का पता लगा पाना अभी किसी के बस में नहीं। लेकिन हमारे पास ऐसे बहुत से सक्षम उम्मीदवार हैं, जो जल्द से जल्द और निकट समय में वैक्सीन को लोगों तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि इस तरह से किसी संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीन को इतनी तेजी से बनाने का काम किया गया है। इन सबके बीच सबसे जरूरी बात यह है कि जब भी टीकाकरण अभियान शुरू हो तो हमें इससे होने वाली परेशानियों के बारे में पहले से पता हो। वैक्सीन के कई साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं इसलिए इनकी सही जानकारी हमारे पास होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। तो आइए जानते हैं वैक्सीन आने के बाद कौन से साइड-इफेक्ट हमें परेशान कर सकते हैं।
मॉडर्ना ट्रायल का हिस्सा रहे प्रतिभागियों को वैक्सीन लगने के बाद बहुत तेज ठंड जैसी समस्या से गुजरना पड़ा और उन्हें 102 डिग्री बुखार का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने इस बात की पुष्टि की, कि उनमें लक्षण कुछ घंटों के बाद अपने आप कम हो गए और उन्हें अतिरिक्त चिकित्सा सहायता की आवश्यकता नहीं पड़ी।
इस बात पर ध्यान दिया जाना चाहिए कि मॉडर्ना वैक्सीन के साथ बुखार और ठंड लगना दो सबसे अधिक दुष्प्रभाव हैं। जबकि वे अपने आप खत्म हो जाते हैं लेकिन दर्द की तीव्रता व्यक्ति-दर-व्यक्ति भिन्न हो सकती है।
एक और संभावित लक्षण, जिसके लिए हमें तैयार करना चाहिए वह है सिरदर्द। हमारी बॉडी के इंफ्लेमेटरी रिस्पॉन्स के कारण सिरदर्द और हल्का दर्द वैक्सीन के बाद हो सकता है। तनाव, चिड़चिड़ापन, उबाउपन जैसी अन्य चीजें भी हो सकती हैं। आंकड़े यह भी बताते हैं कि 50% से अधिक लोग, जिन्होंने संक्रमण के खिलाफ किसी भी समय टीका लगवाया उन्हें हल्का या फिर मध्यम स्तर का सिरदर्द अनुभव करना पड़ा।
वैक्सीन शॉट आपके गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम पर प्रभाव को प्रेरित कर सकता है। एक वालंटियर के अनुसार, जिसने ट्रायल के दौरान वैक्सीन ली थी उसे कई घंटों तक बेसुध रहना पड़ा था। वैक्सीन शॉट के बाद उन्हें जिन लक्षणों का उसने अनुभव किया उनमें मतली, पेट में ऐंठन, उल्टी, थकान शामिल हैं। उसने बेहोश होने की भी सूचना दी, जो एक प्रतिकूल प्रतिक्रिया हो सकती है, जिसके बारे में हमें सावधान रहना चाहिए।
त्वचा के चारों ओर खिंचाव और मांसपेशियों में दर्द का अनुभव जहां टीका लगाया गया हो एक सामान्य बात है। लालपन या फिर चकत्ते बनना भी एक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया हो सकती है जो आपके शरीर में हो सकती है। अभी तक हर वैक्सीन के ट्रायल के बाद मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव की शिकायत दर्ज की गई है।
वैक्सीन ट्रायल में हिस्सा लेने वाले लोगों ने वैक्सीन शॉट लेने के बाद एक तरफा सिरदर्द और माइग्रेन की शिकायत की है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, फाइजर के ट्रायल में शामिल हुए वालंटियर ने टीकाकरण के बाद माइग्रेन दर्द महसूस होने की शिकायत दर्ज कराई। उसने यह भी सुझाव दिया कि लोगों को टीका लगवाने के बाद 'एक दिन की छुट्टी लेने' के लिए तैयार रहना चाहिए। उन लोगों को विशेष ध्यान रखना चाहिए जो पहले से माइग्रेन की शिकायत से परेशान हों क्योंकि वैक्सीन इस समस्या को और बढ़ा सकती है।