Swine flu in rajasthan : राजस्थान में पिछले 9 दिनों में स्वाइन फ्लू से 5 की मौत! इस जगह पर हुई सबसे ज्यादा मौतें

Swine flu in rajasthan : बीते नौ दिनों में राजस्थान (Swine flu in rajasthan) के भीतर स्वाइन फ्लू से 5 मौते हुई हैं, जिसमें से तीन सिर्फ जयपुर में ही हुई।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 10, 2022 10:22 AM IST

Swine flu in Rajasthan : बीते दो साल से ज्यादा समय में कोरोनावायरस, उसके बाद मंकीपॉक्स और अब स्वाइन फ्लू (Swine flu) ने भी अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते नौ दिनों में राजस्थान (Swine flu in rajasthan) के भीतर स्वाइन फ्लू से 5 मौते हुई हैं, जिसमें से तीन सिर्फ जयपुर में ही हुई। जयपुर के अलावा एक व्यक्ति की मौत धोलपुर और एक शख्स की मौत टोंक में हुई है। बता दें कि 2022 में अभी तक स्वाइन फ्लू से 6 मौतें हो चुकी हैं, जिसमें से सिर्फ जून में ही 5 मौत हुई हैं।

गौरतलब है कि बीते नौ दिनों में इस वायरस से करीब 13 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।

एक महीने में 105 मामले

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 2022 में एक जनवरी से 8 जून तक स्वाइन फ्लू के 105 मामले सामने आ चुके हैं। बात करें जयपुर की तो 2022 में स्वाइन फ्लू के कारणअभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से तीन सिर्फ जून के महीने में ही हुई हैं।

क्या कहते हैं डॉक्टर्स

जयपुर के चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर डॉ. नरोत्तम शर्मा का कहना है कि शहर में जिन लोगों की मौत अभी तक स्वाइन फ्लू से हुई है वो सभी बुजुर्ग लोग हैं और उन्हें एक से ज्यादा बीमारियां थी। डॉ. शर्मा का कहना है कि ये हालात उतने चिंताजनक नहीं हैं क्योंकि स्वाइन फ्लू के फिलहाल छिटपुट मामले ही सामने आ रहे हैं।

डॉ. शर्मा का कहना है कि हालांकि हमने स्वाइन फ्लू को लेकर जिले के सभी डॉक्टर्स को एलर्ट कर दिया है और स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मामलों की जांच करने को कहा है।

स्वाइन फ्लू के अभी तक के आंकड़े

2022 में एक जनवरी से लेकर 8 जून तक स्वाइन फ्लू के 638 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए थे, जिसमें से 105 इस वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं और 533 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। बीते नौ दिनो में यानी की एक जून से लेकर 9 जून तक 108 सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए थे, जिसमें से 14 के पॉजिटिव पाए जाने की सूचना है और 94 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

स्वाइन फ्लू के लक्षण

लोगों में स्वाइन फ्लू के लक्षण ठीक सीजनल फ्लू के लक्षणोंकी तरह ही दिखाई देते हैं, जिसमेंः

1-बुखार

2-खांसी

3-गले में खराश

4-नाक बहना और बंद नाक

5-सिरदर्द

6-ठंड लगना और थकान

स्वाइन फ्लू के बहुत से मामलों में लोग दस्त और उल्टी की शिकायत भी करते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source