Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में भूलकर भी न करें ये 5 काम

कुछ सावधानियां इंसान को बीमारी की ओर भी ले जाती हैं तो कुछ आदते भी इंसान को बीमार बना देती हैं।

सर्दियों में भूलकर भी न करें ये 5 काम
सर्दियों में कैसे रहें हेल्दी ? ©Shutterstock

Written by akhilesh dwivedi |Published : November 12, 2018 6:44 PM IST

सर्दी या ठंड का मौसम आते ही लोगों की आदतों में भी कई तरह के बदलाव आते हैं। सर्दी के मौसम में सेहत व त्वचा का विशेष ख्याल रखना पड़ता है लेकिन कुछ लोगो ख्याल रखने के चक्कर में कुछ ऐसा भी करने लगते हैं जो हेल्थ के लिए नुकसानदेह होता है। कुछ सावधानियां इंसान को बीमारी की ओर भी ले जाती हैं तो कुछ आदते भी इंसान को बीमार बना देती हैं। हम यहां 5 ऐसी बाते बता रहे है जिसे अक्सर लोग करते हैं और परेशानियों का समना करते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों में न करने वाली 5 बातें।

पैरों को हमेशा ढंककर रखनाः सर्दी के मौसम में हर किसी को ठंड लगती है लेकिन कुछ लोगों को कुछ ज्यादा ही इसका एहसास होता है। वो दिन-रात बराबर हाथ और पैर को ढ़ककर रखते हैं जिसकी वजह से कई तरह की हेल्थ प्राब्लम हो सकती है। हमेशा पैरों को ढ़क न रखें कुछ समय के लिए खोले और पैदल चलें। ये भी पढ़ेंः चाय-कॉफी के साथ बिस्किट खाना चाहिए या नहीं ?

पानी कम पीनाः मौसम ठंडा होने के कारण इस मौसम में प्यास अधि‍क नहीं लगती। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप पानी न पिएं। शरीर में तरलता बनाए रखने और आंतरिक अंगों के सही क्रियान्वयन के लिए पानी पीना जरूरी है। इसके अलावा पाचन के लिए भी पानी जरूरी है।

Also Read

More News

जरूरत से ज्यादा गर्म फूड खानाः सर्दियों में आप गर्मागर्म हलवा, पराठे, मीठी या मसालेदार जैसी चीजें खाना पसंद करते हैं, लेकिन रोज-रोज ऐसी चीजों का सेवन करना आपके वजन को बढ़ा सकता है साथ ही शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है, जो आपके लिए घातक होगा। ये भी पढ़ेंः सर्दियों में अमरूद खाने से होते हैं ये 8 फायदे, डायबिटीज और थॉयरायड में है लाभकारी। 

त्वचा पर बार-बार तेल या क्रीम लगानाः इन दिनों में आपको स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा की भी देखभाल करनी होती है। रूखेपन से बचाने के लिए अगर आप बार-बार त्वचा पर तेल या चिपचिपा क्रीम लगा रहे हैं, तो यह धूल, मिट्टी और कीटाणुओं को अपनी ओर खींचकर आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

आइसक्रीम का सेवनः सर्दी के दिनों में अगर आप आइसक्रीम खाने के शौकीन हैं, और ऐसा मानते हैं कि इससे आपकी सर्दी ठीक हो सकती है, तो सावधान रहें, क्योंकि यह ठंडक आपके गले में संक्रमण पैदा कर सकती है। ये भी पढ़ेंः सर्दी और वायु प्रदूषण के कारण बढ़ा निमोनिया का खतरा, ऐसे करें बचाव। 

About the Author

... Read More