... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
ठंड के मौसम में मूंगफली खाने के फायदे। © Shutterstock
सर्दियों में खाई जाने वाली मूंगफली को 'गरीबों का बादाम'भी कहा जाता है क्योंकि जो फायदे बादाम देता है वही फायदे मूंगफली से भी मिलते हैं। स्वाद और गुणों से भरपूर मूंगफली ना सिर्फ दिमाग तेज करती है बल्कि दिल को भी तंदरुस्त रखती है। इसका तेल भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें मिनरल्स, न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन B कॉम्प्लेक्स,नियाचिन, रिबोफ्लेविन, थियामिन, विटामिन B6, और विटामिन B9 भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
डायबीटीज रखे कंट्रोल
प्रतिदिन मूंगफली खाने से डायबिटीज होने की सम्भावना 21% कम होती है। मूंगफली में पाए जाने वाला मैंगनीज नामक तत्व ब्लड शुगर नियंत्रित करता है, शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है और मेटाबॉल्जिम बढ़ाता है।
टोंड मसल्स
अगर आपका शरीर कमजोर है और आड़े-टेढे़ मसल आपकी लुक खराब कर रहे हैं तो रोजाना भीगी हुई मूंगफली दूध के साथ खाएं। धीरे-धीरे आपकी मसल्स बढ़ने शुरु हो जाएगें।
कैंसर से बचाव
एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, फॉलेट, कैल्शियम और जिंक शरीर को कैंसर सेल्स से लड़ने में मदद करते हैं। इसीलिए रोज़ाना मूंगफली का सेवन करना चाहिए।
ब्लड सर्कुलेशन
करें सही यह शरीर में गर्माहट लाती है, जिस वजह से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना होता है और इससे दिल स्वस्थ रहता है। हार्ट अटैक या दिल संबधियों बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक
गर्भवती महिलाओं के लिए मूंगफली खाना बहुत फायदेमंद होता है। यह गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास के लिए फायदेमंद है।