रक्षाबंधन और 15 अगस्त जैसे त्योहारों के बीच दिल्ली में आए कोरोना के सबसे ज्यादा मामले, पॉजिटिविटी रेट 11.64%

Delhi's Covid-19 cases: दिल्ली में अचानक ही कोरोना मामलों में एक बड़ी उछाल आई है। पॉजिटिविटी रेट 11% के ऊपर है और पांच लोगों की मौत भी हुई है।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : August 4, 2022 9:38 AM IST

4th Covid Wave in delhi: कोरोना की चौथी लहर की बात अब लगभग सच होती नजर आ रही है। दरअसल, दिल्ली में 6 महीने बाद कोरोना के सबसे ज्यादा मामले समाने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 2,073 नए मामले हैं और पांच लोगों की कोरोना वायरस से मौत भी हुई है। पर इससे भी ज्यादा चिंता आपको तब होगी जब आप पॉजिटिविटी रेट को देखेंगे। दरअसल, इस समय दिल्ली में कोविड पॉजिटिविटी रेट 11.64% के ऊपर है। ये पिछले तीन दिनों से 11% और इससे ऊपर ही है। ऐसे में जब आगामी सप्ताह रक्षाबंधन, 15 अगस्त और जन्माष्टमी है, तो कोरोना के बढ़ते मामले आपकी चिंता और बढ़ा सकते हैं।

17,815 लोगों की हुई कोरोना टेस्टिंग

बुधवार को ताजा संक्रमण के साथ, राष्ट्रीय राजधानी में कोविड मामले की संख्या बढ़कर 19,60,172 हो गई। जबकि मौतों की संख्या 26,321 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें को पिछले 24 घंटों में 17,815 लोगों की कोरोना टेस्टिंग हुई है। शहर में सकारात्मकता दर और दैनिक कोविड मामलों में पिछले एक सप्ताह में लगातार वृद्धि हुई है। दिल्ली में मंगलवार को 1,506 कोविड मामलेऔर तीन मौतें हुईं, जबकि पॉजिटिविटी रेट 10.69 प्रतिशत थी। उसके बाद पॉजिटिविटी रेट 11.41 प्रतिशत है।

पॉजिटिविटी रेट 11.64%, क्यों बढ़ा रही है चिंता?

बता दें कि एक्सपर्ट्स के लिए असली चिंता की बात पॉजिटिविटी रेट है का यूं बढ़ना है। ये इसलिए क्योंकि पॉजिटिविटी रेट या डेली पॉजिटिविटी रेट जनसंख्या में वायरस के प्रसार के सबसे प्रमुख संकेतकों में से एक है। दूसरी लहर के दौरान भी, हर दिन हजारों लोगों का कोरोना वायरसका परीक्षण किया जा रहा था और सकारात्मकता दर 30 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। ऐसे में सकारात्मकता दर 5 प्रतिशत से कम हो जाती है, तो माना जाता है कि महामारी नियंत्रण में है। लेकिन जब ये 5-10 फीसदी के बीच रहता है, इसे एक बड़ा उछाल माना जाता है। पर जब पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत के पार जाता है तो ये चिंता का कारण बन सकता है।

त्योहारों के बीच कोरोना का बढ़ना चिंता की बात

ये और आगामी सप्ताह रक्षाबंधन, 15 अगस्त और जन्माष्टमी की धूम धाम रहेगी। ऐसे में बाजारों की भीड़ कोरोना के मामलों को और बढ़ा सकती है। इसलिए आम लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है। उन्हें मास्क पहनने और कोविड नियमों का पालन करने की जरुरत है। लेकिन इस बीच ये कहना कि ये चौथी लहर की शुरुआत है, थोड़ा ज्यादा हो जाएगा। फिर भी सरकार और एक्सपर्ट की नजर कोरोना से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट्स पर है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source