Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गुजरात में 4 साल का बच्चा मिला एचएमपीवी से संक्रमित, अहमदाबाद में 10 दिनों में मिला पांचवां केस

HMPV News: देश में धीरे-धीरे एचएमपीवी के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है, हाल ही में अहमदाबाद में एक चार साल के लड़के में ह्यूमन मेटाप्न्यूमोवायरस इन्फेक्शन पाया गया है।

गुजरात में 4 साल  का बच्चा मिला एचएमपीवी से संक्रमित, अहमदाबाद में 10 दिनों में मिला पांचवां केस

Written by Mukesh Sharma |Published : January 16, 2025 4:28 PM IST

HMPV Infection in Gujrat: गुजरात में ह्यूमन मेटाप्न्यूमोवायरस यानी एचएमपीवी के मामले तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं, अहमदाबाद में महज 10 दिनों के भीतर ही एचएमपीवी का यह पांचवां मामला देखने को मिल रहा है। हाल ही में एक चार साल का बच्चा एचएमपीवी संक्रमण की चपेट में पाया गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक अहमदाबाद के स्वास्थ्य अधिकारियों से जानकारी मिली है कि बुधवार को कृष्णानगर के निवासी एक बच्चा एचएमपीवी से संक्रमित है, जिसे खासीं, सर्दी, जुकाम व बुखार जैसी बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में भर्ती करने के बाद जब बच्चे के लक्षणों की जांच की गई तो उसका टेस्ट किया गया और रिपोर्ट में वह एचएमपीवी से पॉजिटिव पाया गया।

गुजरात में हुए कुछ 6 मामले

4 साल के लड़के में एचएमपीवी संक्रमण मिलने के बाद अहमदाबाद में एचएमपीवी के कुल 4 मामले हो गए हैं। इसके अलावा गुजरात साबरकांठा जिले में एक और एक मामला कच्छ जिले में पाया गया है। इस नए मामले को मिलाकर गुजरात में कुल 6 मामले हो चुके हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सावधानी बरतने और लक्षण महसूस होने पर टेस्ट कराने की सलाह दे रहे हैं।

पहचान करने में परेशानी

कोविड 19 की ही तरह एचएमपीवी वायरस के कारण भी सर्दी, खांसी और जुकाम जैसे लक्षण होने लगते हैं। ऐसे में सर्दियों में ज्यादातर लोगों को सर्दी-खांसी जैसे लक्षण होने लगते हैं और कई बार पॉजिटिव केस भी लंबे समय तक बिना पहचान किए रह जाता है। यह स्थिति एचएमपीवी संक्रमण के फैलने का खतरे को भी बढ़ा सकती है।

Also Read

More News

लखनऊ में एचएमपीवी से मौत का मामला

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एचएमपीवी से संक्रमित महिला की मौत होने का मामला भी सामने आया है। एचएमपीवी संक्रमण के इलाज के दौरान महिला की मौत हुई है। हालांकि, महिला को पहले से भी टीबी, किडनी डिजीज और हार्ट से जुड़ी बीमारियां बताई जा रही थी, जिनके चलते उन्हें एचएमपीवी संक्रमण भी हो गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।