... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : August 17, 2022 12:52 PM IST
मंकीपॉक्स से इंफेक्ट होने पर खुद की देखभाल के लिए फॉलो करें ये 4 जरूरी टिप्स! संक्रमण फैलने का खतरा हो जाएगा आधा
दुनियाभर के करीब 90 देशों में मंकीपॉक्स के अब तक 31 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जो कि एक चिंता का विषय बन चुका है। बीते कुछ महीनों से इस वायरस के मामलों में वृद्धि ने लोगों को भ्रमित करने का काम किया है। लोग इस बात को लेकर परेशान हैं कि ये वायरस कैसे फैलते हैं, कैसे मरीज की देखभाल करनी है और इससे जुड़ी दूसरी समस्याएं कौन सी हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बीमारी को वैश्विक आपातकाल घोषित कर दिया है, जिसके पीछे इस बीमारी से जुड़ी अज्ञानता को वजह करार दिया गया है।
मंकीपॉक्स के फैलने की सबसे बड़ी वजह संक्रमित व्यक्ति के घाव, उसके कपड़ों या चादरों के साथ देखभाल करने वाले व्यक्ति का निकट शारीरिक संपर्क। अधिकांश लोग बिना उपचार के भी ठीक हो सकते हैं। हालांकि इस बीमारी में बनने वाले घाव बेहद दर्दनाक हो सकते हैं। एक बात और अधिक गंभीर मामलों में रोगी के मस्तिष्क में सूजन और मृत्यु जैसी जटिलताएं हो सकती हैं।
अगर आप मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित हैं, तो इसके लक्षण 2 सप्ताह के भीतर आपको दिखाई देने लगेंगे। जब तक लक्षण दूर नहीं हो जाते और शरीर पर दिखाई देने वाले रैशेज और घाव ठीक नहीं हो जाते तब तक उसे संक्रामक कहा जाता है और तब तक आइसोलेट रहना बेहद ही जरूरी है।
आपके लिए जरूरी है कि कम से कम बीते 2 सप्ताह में आपके निकट संपर्क में आए व्यक्तियों को आगाह करें और उन्हें टेस्ट कराने के लिए कहें। निकट संपर्क से यहां मतलब हैः
- आपके शरीर पर होने वाले रैश, पपड़ी या शरीर के तरल पदार्थ के सीधे संपर्क में आना।
- आपके द्वारा उपयोग की गई वस्तुओं, कपड़ों (कपड़े, बिस्तर, या तौलिये) और सतहों को छूना।
- आपके खांसने और छींकने के दौरान निकलने वाली पानी के बूंदों के संपर्क में आना।
- गले लगाना, चूमना या फिर संभोग करने सहित किसी भी यौन गतिविधि में शामिल होना।
1-जिन लोगों को ज्यादा खतरा है उन लोगों के साथ संपर्क में आने से बचें।
2-जानवरों के साथ भी करीबी संपर्क से बचें।
3-तौलिया, चादर, ब्रश जैसी चीजों को शेयर करने से बचें।
4-मास्क पहनें और रैशेज को ढक कर रखें।
5-हाथों को बार-बार धोएं।
6-साफ-सफाई का ध्यान रखें।
7-स्वास्थ्य कर्मियों के संपर्क में रहें।