अस्पताल में एंटीबायोटिक का गलत इंजेक्शन लगाए जाने से 4 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, माता-पिता सदमे में

10 महीने से 12 साल की उम्र के इन बच्चों को बुखार, उल्टी और खांसी सहित कई बीमारियों का इलाज चल रहा था।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 27, 2022 2:09 PM IST

मेडिकल सेक्टर में लापरवाही के किस्से आपने कई बार सुने होंगे। ऐसी ही लापरवाही का एक और मामला कर्नाटक से सामने आया है, जहां सागर जिले के एक उप-जिला अस्पताल में नर्सों द्वारा एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाए जाने के बाद 14 बच्चों में से 4 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। 10 महीने से 12 साल की उम्र के इन बच्चों को बुखार, उल्टी और खांसी सहित कई बीमारियों का इलाज चल रहा था। इंजेक्शन लगाए जाने के बाद बिगड़ी तबीयत को देखते हुए 4 बच्चों को इलाज के लिए शिवामोगा में भर्ती कराया गया।

इन 4 में से तीन का इलाज फिलहाल शिवमोगा के जिला मैकगन जनरल अस्पताल में चल रहा है और एक बच्चा शहर के ही निजी अस्पताल में भर्ती है।

पहले भी लगाया गया था इंजेक्शन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी राजेश सुरागिहल्ली का कहना है कि यही इंजेक्शन 26 जून की सुबह बच्चों को दिया गया था और तब कोई साइड-इफेक्ट नहीं हुआ था। हालांकि शाम के वक्त 4 बच्चों की हालत इंजेक्शन के बाद बिगड़ गई लेकिन बाकी सभी बच्चें बिल्कुल ठीक हैं। ऐसा लग रहा है कि इंजेक्शन लगाते वक्त कोई तकनीकी खराबी हुई, जिसकी वजह से ये परेशानी सामने आई है।

ये हो सकते हैं कारण

रिएक्शन के कारणों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि नर्सों ने इंजेक्शन लगाने के बाद जल्दी ही कोई दूसरी दवा दे होगी, जिसकी वजह से ये घटना हुई। इसके अलावा नर्स ने कूल्हे के बजाए बच्चों की बाजू में इंजेक्शन लगाया हो सकता है। हालांकि सभी चार बच्चों की हालत गंभीर नहीं है।

माता-पिता सदमे में

वहीं तालुका स्वास्थ्य अधिकारी ने मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से बच्चों के माता-पिता सदमे में हैं।

मामले पर राजनीति

स्थानीय भाजपा विधायक हरतालु हलप्पा तुरंत मौके पर पहुंचे और स्वास्थ्य अधिकारियों को मामले पर संज्ञान लेने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बच्चों को सही उपचार का भी आश्ववासन दिया। उन्होंने कहा कि मैं घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत अस्पताल पहुंचा और स्वास्थ्य अधिकारियों को तुरंत बच्चों की देखभाल करने का भी निर्देश दिया। अभी तक जो बात सामने आई है, उसे देखते हुए ये लग रहा है ये एलर्जी हुई है

दवा की सप्लाई करने वाले की तलाश

जहां तक बात दवा की है , हम ये पता लगा रहे हैं कि दवा कहां से और किसने सप्लाई करी है। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा और डॉक्टरों से उम्मीद करूंगा कि बच्चे जल्दी ही ठीक हो जाएंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source