... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 14, 2018 4:42 PM IST
कैल्शियम और विटामिन वाले 4 फूड। ©Shutterstock
हेल्दी रहने के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और विटामिन होना जरूरी होता है। वर्तमान समय में विटामिन और कैल्शियम की कमी के मामले बढ़ रहे हैं। कैल्शियम और विटामिन इंसान को खान-पान से मिलते हैं। कुछ लोग वेगन होते हैं और शाकाहारी भी होतेे हैं। वेगन और शाकाहारी लोगों में विटामिन और कैल्शियम कम होने का खतरा ज्यादा होता है। कैल्शियम की कमी से शरीर की हड्डियां कमजोर तो होती ही है साथ में जोड़ों में दर्द और हड्डियों के टुटने का डर भी बना रहता है। कैल्शियम और विटामिन की कमी का सबसे ज्यादा खतरा महिलाओं को होता है। क्योंकि इनको हर महीने पीरियड्स की समस्या से भी निकलना पड़ता है। अगर आप भी हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं और शाकाहारी बने रहना चाहते हैं तो आपके लिए 4 ऐसे खाद्य पदार्थों को हम बता रहे हैं जो शरीर में विटामिन और कैल्शियम की कमी नहीं होने देते हैं। तो आइए जानते हैं उन 4 खाद्य पदार्थों के बारे में।
आंवला : आंवला आयुर्वेद में शरीर के लिए औषधि के रूप में जाना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार आंवला का रोजाना सेवन करने वाला इंसान कभी भी किसी बीमारी का शिकार नहीं होता है। आप शाकाहारी हैं तो अपनी डायट में आंवले का सेवन जरूर करें। बेहतर परिणाम के लिए दूध के साथ आंवले का मुरब्बा खाएं।
अंजीर : अंजीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन और कैल्शियम पाया जाता है। शरीर की हड्डियों की मजबूती के लिए अंजीर का रोजाना सेवन किया जा सकता है। अंजीर के सेवन से इंसान का पाचनतंत्र भी बेहतर रहता है। बेहतर परिणाम के लिए दोपहर और रात के खाने के बाद अंजीर का सेवन करें।
ये भी पढ़ेंः आयुर्वेद में बादाम भिगोने के बाद छीलकर खाने को क्यों कहा जाता है ?
बादाम : ड्राई फ्रूट में बादाम सबसे बेहतर माना जाता है। बादाम के सेवन से शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी नहीं होने पाती है। बेहतर परिणाम के लिए हर रोज बादाम भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं।
सोया मिल्क : जो लोग वेगन होते हैं वो गाय या भैंस का दूध भी सेवन नहीं करते हैं। उनके लिए सोया मिल्क का सेवन सबसे कारगर उपाय होता है। सोया मिल्क या पनीर खाने से कैल्शियम की कमी पूरी होती है।