hamburger icon
A
Read in English

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम की परेशानी से राहत दिलाते हैं ये 4 घरेलू उपचार

बदलते मौसम में अगर इन उपायों को किया जाय तो जो लोग सर्दी-जुकाम से परेशान होते हैं उनका ठीक तो होता ही है और जो लोग नहीं परेशाना हैं उनको इससे बचने में मदद मिलती है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 27, 2018 4:17 PM IST

सर्दी-जुकाम की समस्या बदलते मौसम की सबसे आम परेशानी होती है। कुछ लोगों को यह अक्सर हो जाती है और तकलीफ भी होती है। वैसे तो यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है लेकिन इसका भी उपचार आवश्यक है। इसके लिए कुछ घरेलू उपचार बहुत ही फायदेमंद होते हैं। बदलते मौसम में अगर इन उपायों को किया जाय तो जो लोग सर्दी-जुकाम से परेशान होते हैं उनका ठीक तो होता ही है और जो लोग नहीं परेशाना हैं उनको इससे बचने में मदद मिलती है। हम यहां 4 ऐसे ही बेहतर घरेलू उपचार बता रहे हैं जो सर्दी-जुकाम से बचाते हैं।

तुलसी पत्ता और अदरक

तुलसी के पत्ते और अदरक का इस्तेमाल सर्दी-जुकाम के लिए एक बेहतर आयुर्वेदिक उपचार है। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम में बहुत जल्द राहत मिलती है। तुलसी पत्ता और अदरक को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले पानी गर्म करें और उसमें चार से छः तुलसी पत्ते और थोड़ा सा अदरक डाल दें। इसे तब तक उबाले जब तक पानी आधा हो जाये। तैयार पेय का सेवन हल्का गर्म-गर्म ही करें।

ये भी पढ़ेंः मेटाबॉलिज्म कमजोर होने के हैं ये 4 लक्षण, मोटापा की है यह मुख्य वजह।

दूध और हल्दी

गर्म पानी या फिर गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से सर्दी जुकाम में तेजी से फायदा होता है. यह नुस्खा न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों के लिए भी कारगर साबित होता है. हल्दी एंटी वायरल और एंटी बैक्टेरियल होती है जो सर्दी जुकाम से लड़ने में मददगार होती है।

अदरक की चाय

अदरक का इस्तेमाल ठंड में कई फायदे देता है लेकिन सर्दी-जुकाम में यह बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आपको लगातार खांसी आ रही है तो आप अदरक की चाय का इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक की चाय बनाने के लिए अदरक को अच्छी तरह से पीस लें और गरम पानी या दूध में मिलाकर कछ देर तक उबाल लें। इसे धीरे-धीरे पीना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः सोरायसिस के 7 प्रकार, इग्नोर करना पड़ सकता है मंहगा।

नींबू और शहद

नींबू और शहद के इस्तेमाल से सर्दी और जुकाम में फायदा होता है. दो चम्मच शहद में एक चम्मच नींबू का रस एक ग्लास गुनगुने पानी या फिर गर्म दूध में मिलाकर पीने से इसमें काफी लाभ होता है।