Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन पोर्टल (3 एच केयर डॉट इन) की योजना 2020 तक देश भर में टायर 3 और 4 शहरों में अपनी ऑफलाइन पहुंच के विस्तार करने की है। इसी योजना के तहत झज्जर और कोसी में पहली ऑफलाइन लैब की सफलता पूर्वक शुरुआत के बाद गजरौला में 3 एच केयर डॉट इन ने तीसरी लैब का उद्घाटन किया। ऑनलाइन पोर्टल जल्द ही हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य स्थानों में भी तेजी से बढ़ने की योजना बना रहा है।
कम उम्र में क्यों उपयोगी है जेनेटिक परीक्षण, जानें सब कुछ यहां
3 एच केयर की संस्थापक और सीईओ सीए डॉ. रुचि गुप्ता का कहना है, ‘‘पैथोलॉजी प्रयोगशालाएं ‘3 एच केयर लैब ’ नाम से संचालित होंगी, जिसमें उपभोक्ताओं को जांच के दिन ही रिपोर्ट दी जाएगी और फ्री होम सैम्पल कलेक्शन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। डायग्नोस्टिक्स जैसी बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं से रहित टायर 3 और टायर 4 शहरों पर भी काफी ध्यान देने की जरूरत है।
प्रौद्योगिकी में प्रगति होने के साथ, बुनियादी पैथोलॉजी लैब को विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉक्टरों की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि इसके रिपोर्ट देने वाले कमांड सेंटर्स के माध्यम से परीक्षण परिणामों को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है और रोगी को सही उपचार के लिए निर्देशित किया जा सकता है। चूंकि, डॉक्टर का इलाज पूरी तरह से लैब टेस्ट के परिणामों पर निर्भर करता है इसलिए डायग्नोस्टिक लैब द्वारा दिए गए परिणामों की विश्वसनीयता सबसे महत्वपूर्ण होती है। डायग्नोस्टिक लैब्स की मान्यता समेत संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराते हुए ऑनलाइन पोर्टल ने डायग्नोसिस कराने वाले मरीजों के लिए एक अनुकूल क्षेत्र तैयार किया है। यहां तक कि सुरक्षात्मक हेल्थ चेकअप कराने वाले लोगों की तादाद भी बढ़ी है जो मरीजों और टेस्टिंग लैब के बीच की खाई को मिटाते हुए लोगों तक पहुंच बनाने और उनमें जागरूकता पैदा करते हैं।
युवाओं में बढ़ा जीन टेस्टिंग का क्रेज ! ये टेस्ट बचाएंगे आपको भविष्य में होने वाली बीमारियों से
डॉ. गुप्ता ने कहा, ‘‘छोटे गांवों और कस्बों में पैथोलॉजिकल प्रयोगशालाओं की उपलब्धता और मांग के बीच काफी अंतर है, जिसमें विकास के लिए काफी क्षमता है। गुणवत्ता पूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए, 3 एचकेर लैब घरेलू नमूना संग्रह और समय पर रिपोर्ट देने जैसी बेहतर और उपभोक्ता अनुकूल सेवाएं प्रदान करता है। जनसंख्या में तेजी से वृद्धि, क्रोनिक बीमारियों में तेजी, डायग्नोस्टिक केंद्रों की अपर्याप्त उपलब्धता और सटीक और समय पर चिकित्सा देखभाल की मांग के कारण 3 एच केयर का लक्ष्य यहां सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली पैथोलॉजी सेवाएं प्रदान करना है।’’
स्रोत: प्रेस रिलीज