Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बंगालः डेंगू से 39 साल की महिला की मौत, कुछ दिन पहले ही हुई थी 5 साल के बच्चे की मौत

पिछले 24 घंटे में बीएमसी ने डेंगू के 27 और मामले दर्ज किए हैं। कोलकाता में बीते चार दिनों में डेंगू से 5 और मौत हो चुकी है।

बंगालः डेंगू से 39 साल की महिला की मौत, कुछ दिन पहले ही हुई थी 5 साल के बच्चे की मौत
बंगालः डेंगू से 39 साल की महिला की मौत, कुछ दिन पहले ही हुई थी 5 साल के बच्चे की मौत

Written by Jitendra Gupta |Published : September 29, 2022 3:44 PM IST

बंगाल में डेंगू से मौत का एक मामला सामने आया है। राजरहाट-गोपालपुर में दशोद्रोन इलाके की 39 साल की संगीता देवी की एक नर्सिंग होम में बुधवार को मौत हो गई। मौत का कारण डेंगू बताया जा रहा है। बता दें कि बीएमसी इलाके में डेंगू से ये दूसरी मौत है। इससे पहले बीते सोमवार को बैसाखी में एक पांच साल के बच्चे की भी मौत हुई थी।

पहले डेंगू और फिर कार्डियक अरेस्ट

पिछले 24 घंटे में बीएमसी ने डेंगू के 27 और मामले दर्ज किए हैं। कोलकाता में बीते चार दिनों में डेंगू से 5 और मौत हो चुकी है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि संगीता को 22 सितंबर से बुखार था और कुछ ही दिन पहले उसकी डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद से वो अस्पताल में भर्ती थी। अधिकारियों का कहना है कि महिला को पहले डेंगू शॉक सिंड्रोम हुआ और उसके बाद कार्डियक अरेस्ट

5 साल के बच्चे की हुई मौत

बीएमसी के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बैशाखी इलाके का दौरा किया, जहां वह 5 साल का बच्चा रह रहा था। इस इलाके में डेंगू जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को राज्य में डेंगू के 10000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 700 से ज्यादा डेंगू के मरीज अभी भी राज्य के सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।

Also Read

More News

सिर्फ 38 सप्ताह में टूटे रिकॉर्ड

पिछले साल कोलकाता में साल के 38वें सप्ताह के दौरान सिर्फ 59 मामले ही सामने आए थे जबकि इस साल ये संख्या 289 तक पहुंच चुकी है। डेंगू का ये आंकड़ा राज्य के एक-तिहाई हिस्से को दर्शाता है। बता दें कि राज्य में 1600 से ज्यादा डेंगू के मामले सामने आए हैं और वो भी सिर्फ 38 सप्ताह में।

हर तरफ डेंगू का कहर

2021 में उत्तरी 24 परगना में 38वें सप्ताह में डेंगू के सिर्फ 34 मामले सामने आए हैं। इस महीने जिले में 900 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जिसके बाद इस साल कुल मामलों की संख्या 2700 से ज्यादा हो चुकी है। वहीं 900 के आस-पास मामले सिर्फ बीएमसी से ही सामने आए हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी सेवा

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य सेवाओं और पश्चिम बंगाल मेडिकल एजुकेशन सर्विस के अंतर्गत आने वाले सभी अधिकारियों को बिना इजाजत के स्टेशन न छोड़ने को कहा है। यही आदेश असिस्टेंट सुपरीटेंडेंट (नॉन मेडिकल) और डेप्यूटी सुपरीटेंडेंट (नॉन मेडिकल) को भी जारी किया गया है। सभी अस्पताल में 1, 3 और 9 अक्टूबर के अलावा बिना किसी रुकावट के चिकित्सा सेवाएं जारी रखने के आदेश दिए गए हैं।

About the Author

... Read More