Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कर्नाटक में एक हॉस्टल में रहने वाले 39 स्टुडेंट्स फूड पॉयजनिंग का शिकार, बच्चों में दिखे ये लक्षण

बच्चों का इलाज एक स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।

कर्नाटक में एक हॉस्टल में रहने वाले 39 स्टुडेंट्स फूड पॉयजनिंग का शिकार, बच्चों में दिखे ये लक्षण

Written by Sadhna Tiwari |Published : July 24, 2024 6:19 PM IST

Karnataka Food Poisonings: कर्नाटक के रायचूर में एक हॉस्टल में रहने वाले 39 स्टुडेंट्स को फूड पॉयजनिंग का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ये सभी स्थानीय स्थित मोरारजी देसाई आवासीय विद्यालय का है जहां कम्पाउंड में रहे वाले 39 छात्र फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि इन सभी स्टुडेंट्स की उम्र 12 साल से 16 साल के बीच है। इस सभी बच्चों को उल्टी और मतली जैसे परेशानियां होने के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया। बच्चों का इलाज रायचूर स्थित अस्पताल में किया जा रहा है।

नाश्ता खाने के बाद बीमार पड़े बच्चे

समचार एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों को बुधवार की सुबह नाश्ते में पुलाव परोसा गया था और इसी पुलाव को खाने के बाद छात्रों में फूड पॉइजनिंग की समस्या देखी गयी। कुल 360 बच्चों नें यह पुलाव खाया था जिसमें से कुल 39 छात्रों की तबीयत बिगड़ गयी। इन सभी बच्चों का इलाज कराया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, सारे बच्चे अब खतरे से बाहर हैं और डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

वहीं, फूड पॉयजनिंग के इस मामले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, स्कूल प्रशासन ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्चों को सुबह परोसे गए नाश्ते की क्वालिटी की जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं।