कर्नाटक में पिछले 11 दिनों में कोविड-19 से मर गए 30 लोग, स्वास्थ्य मंत्री की बूस्टर डोज लेने की अपील

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर ने जनता से कोविड वैक्सीन बूस्टर शॉट्स के प्रति उदासीन प्रतिक्रिया पर चिंता व्यक्त की है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : August 12, 2022 3:24 PM IST

कर्नाटक में शुक्रवार को पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड से 6 लोगों की मौत हुई है। इस आंकड़े के चलते अब तक अगस्त के बीते 11 दिनों में महामारी से 30 लोगों की मौत हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,691 नए मामले दर्ज किए गए। इनमें से 1,225 संक्रमण के मामले बेंगलुरु से सामने आए है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में 5, मई में 6, जून में 10 और जुलाई में 29 मौतें हुईं। अगस्त के पहले 11 दिनों में कोविड से 30 लोगों की मौत हुई है, जो गंभीर चिंता का विषय है। तीसरी लहर के बाद, मरने वालों की संख्या सिंगल नंबर में रही और लंबे समय तक, कोविड से होने वाली मौतों का आंकड़ा शून्य रहा।

कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 40,134 हो गई है। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 6.09 फीसदी हो गया है। वहीं राज्य में 10,054 सक्रिय मामले हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक 40.26 लाख लोग कोविड से प्रभावित हुए हैं, जबकि 39.75 लाख लोग महामारी से ठीक हो चुके हैं।

मुफ्त बूस्टर डोज वैक्सीनेशन की हुई शुरुआत

कोविड संक्रमण की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए राज्य सरकार ने शुक्रवार को मुफ्त बूस्टर डोज वैक्सीनेशन शुरू किया। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर ने जनता से कोविड वैक्सीन बूस्टर शॉट्स के प्रति उदासीन प्रतिक्रिया पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि जहां राज्य ने दो कोविड शॉट्स का 100 प्रतिशत कवरेज हासिल किया है, वहीं अब तक केवल 17 प्रतिशत पात्र आबादी ने बूस्टर शॉट्स का लाभ उठाया है।

सुधाकर ने गुरुवार को कहा, कोविड -19 वैक्सीन की बूस्टर खुराक नहीं लेना, भले ही इसे सभी के लिए मुफ्त उपलब्ध कराया गया हो, लापरवाही है और हमें जिम्मेदार नागरिकों के रूप में प्रतिरक्षा बढ़ाने के लिए बूस्टर शॉट का लाभ उठाना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source