... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : February 4, 2021 10:31 AM IST
Image credits by: कोरोनावायरस से लड़ने के लिए 30 करोड़ लोगों के पास है हर्ड इम्यूनिटी, ICMR के सर्वे में हुआ खुलासा
क्या आप जानते हैं कि भारत की 1.35 अरब की आबादी में कितने लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं? अगर नहीं तो हाल ही में आईसीएमआर यानी की इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने एक सर्वे किया है, जिसमें ये बताया गया है कि कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा करीब 30 करोड़ को पार कर गया है। इस सर्वे के मुताबिक, भारत के 30 करोड़ लोगों के पास हर्ड इम्यूनिटी है। हर्ड इम्यूनिटी से मतलब है कि इन लोगों के शरीर में कोरोना एंटी-बॉडी बन चुकी हैं, जो कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करती है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोरोना के 1,07,00,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जो अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। वहीं सर्वे में ठीक इसके विपरित कोरोना संक्रमित की संख्या करीब 30 करोड़ को पार कर चुकी है।
आईसीएमआर ने ये सर्वे किया है, जिसके बारे में अधिक जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए शेयर की जाएगी, जो गुरुवार को होनी है। हालांकि सोर्स के मुताबिक, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि कितने लोगों को इस सर्वे में शामिल किया गया है।
बात करें बीते अगस्त और सिंतबर माह में आईसीएमआर द्वारा किए गए सर्वे की तो संस्थान ने 10 साल की उम्र से अधिक के 29,000 लोगों का ब्लड सैंपल लिया था और उससे जुड़ी जानकारियां साझा की थी। आईसीएमआर ने अपने उस सर्वे में ये खुलासा किया था कि हर 15 भारतीय में से एक के शरीर में कोविड एंटीबॉडीज पाई गई हैं। जबकि शहरी बस्तियों में पहुंचते-पहुंचते ये संख्या हर 6 में से एक व्यक्ति तक पहुंच गई। यानी के शहरी बस्तियों में हर छह में से एक व्यक्ति के शरीर में एंटी-बॉडी पाई गई थी।
वहीं दिल्ली सरकार द्वारा इस सप्ताह जारी किए गए एक सर्वे के मुताबिक, दिल्ली में रहने वाले 2 करोड़ लोगों में से आधी आबादी कोरोना से संक्रमित हुई है। ये आंकड़ा चौंका देने वाला है हालांकि इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिल्ली की करीब एक करोड़ की आबादी हर्ड इम्यूनिटी प्राप्त कर चुकी है।
एक विदेश एंजेंसी की खबर के मुताबिक, देश भर में सात लाख से ज्यादा लोगों पर किए गए अलग-अलग टेस्ट में ये पाया गया कि करीब 55 फीसदी लोग पहले से संक्रमित हो चुके थे।
वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए दुनियाभर में 60 से 70 फीसदी आबादी के पास मजबूत इम्यूनिटी होनी चाहिए। इस तरीके से ही कोरोना की चेन को टोड़ा जा सकता है।
बात करें कोरोना के नए मामलों की तो बुधवार को देशभर में कोरोना के 11,039 मामले सामने आए। वहीं कोरोना से मरने वाले की संख्या 1,54, 596 पहुंच गई है। वहीं कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम बताया जा रहा है, पिछले 18 दिनों के अंदर 40 लाख लोग इसे लाभान्वित हो चुके हैं। इस कार्यक्रम के मुताबिक अगस्त तक 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाए जाने की उम्मीद है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.