Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कोरोना से ठीक होने के बाद भी शरीर में रहें ये 3 लक्षण तो जान जाने का खतरा 90 फीसदी, नजरअंदाज करना बड़ी भूल

After Covid serious symptoms in hindi : एक बार कोरोना से ठीक होने के बाद फिर से कुछ लक्षण दिखाई देने लगे तो समझ लीजिए हालात गंभीर होने जा रहे हैं। जानें कौन से हैं ये लक्षण।

कोरोना से ठीक होने के बाद भी शरीर में रहें ये 3 लक्षण तो जान जाने का खतरा 90 फीसदी, नजरअंदाज करना बड़ी भूल
कोरोना से ठीक होने के बाद भी शरीर में रहें ये 3 लक्षण तो जान जाने का खतरा 90 फीसदी, नजरअंदाज करना बड़ी भूल

Written by Jitendra Gupta |Updated : May 26, 2021 8:49 PM IST

After Covid serious symptoms in hindi : साल 2021 में म्यूटेशन के बाद बदला हुआ कोरोना का स्वरूप अब लोगों को डरा रहा है। आए दिन तरह-तरह के अलग वेरिएंट और फिर ब्लैक, व्हाइट और येलो फंगस का कहर लोगों को मौत की नींद सुला रहा है। भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर कितनी भयंकर साबित हो रही है इसका अंदाजा रोजाना हो रही मौतों से लगाया जा सकता है। जैसा कि हम जानते हैं कि इन दिनों कोरोना के मरीज घर में ही ठीक हो रहे हैं इसलिए जरूरी है कि सावधानी भी बराबर की हो। लेकिन एक बार कोरोना से ठीक होने के बाद फिर से कुछ लक्षण दिखाई देने लगे तो समझ लीजिए हालात गंभीर होने जा रहे हैं। एक्सपर्ट की मानें तो कोरोना से ठीक होने के बाद दिखाई देने वाले ये तीन लक्षण किसी को भी मौत का शिकार बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से लक्षण, जो कोरोना से ठीक होने के बाद भी ले सकते हैं जान

कोरोना से ठीक होने के बाद दिखाई दें ये लक्षण तो समझ लीजिए, आ गई आफत

​6 दिन से ज्यादा बुखार

बुखार कोरोना के आम लक्षणों में से एक है। जरूरी नहीं कि किसी भी तरह का बुखार, कोरोना का ही लक्षण हो। आम बुखार 2 से 3 दिन में उतर जाता है लेकिन कोरोना के मामले में बुखार 5 से 7 दिन तक रहता है। अगर आपको कोरोना हुआ है या फिर आप कोरोना से ठीक हो चुके हैं लेकिन फिर भी आपको बुखार होकर उतरने का नाम नहीं ले रहा है तो आपके लिए चिंता की बात है और गंभीर स्थिति की ओर इशारा कर रहा है। इतने दिन तक बुखार इस बात का इशारा करता है कि वायरस आपके टिशूज पर हमला कर रहा है। अगर बुखार नहीं उतरता है तो आपको तत्काल चिकित्सका सहायता की आवश्यकता होती है।

​खांसी न हो हल्की

जैसा कि हम जानते हैं कि कोरोना ऊपरी श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है, जिसमें कफ होना स्वाभाविक है। अगर आपको ठीक होने के बाद भी लगातार खांसी या फिर गले में एलर्जी हो रही है तो हल्के में न ले क्योंकि ये आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। एक्सपर्ट की मानें तो कोरोना से ठीक होने के बाद भी अगर आपको सूखी खांसी रहती है तो ये गंभीर इंफेक्शन की ओर इशारा करता है। ऐसी स्थिति निमोनिया में भी हो सकती है, जो आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

​सांस लेने या छोड़ने पर हो सीने में दर्द

कोरोना से ठीक होने के बाद या फिर रिकवरी के दौरान मरीज को सांस लेने या फिर सांस छोड़ने के दौरान सीने में दर्द हो तो ये गंभीर स्थिति की ओर इशारा करता है। ये स्थिति इस बात की ओर इशारा करती है कि ये घातक वायरस आपकी श्वसन प्रणाली के अंदर पहुंच चुका होता है। सांस लेने में दिक्कत आपके ठीक होने की प्रक्रिया को खींच सकती है।

About the Author

... Read More