Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

याददाश्त, मूड और मेंटल हेल्थ तीनों को बूस्ट करती है एक्सरसाइज! स्टडी में दावा, दिमाग के नए सेल्स भी बनेंगे

एक स्टडी में ये सामने आया है एक्सरसाइज की मदद से आपको न सिर्फ अपनी याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद मिलती है बल्कि ये दिमाग को तीन तरीके से फायदा पहुंचाता है।

याददाश्त, मूड और मेंटल हेल्थ तीनों को बूस्ट करती है एक्सरसाइज! स्टडी में दावा, दिमाग के नए सेल्स भी बनेंगे
याददाश्त, मूड और मेंटल हेल्थ तीनों को बूस्ट करती है एक्सरसाइज! स्टडी में दावा, दिमाग के नए सेल्स भी बनेंगे

Written by Jitendra Gupta |Published : April 18, 2023 10:18 AM IST

दिन की शुरुआत आप कैसे करते हैं? बहुत से लोग सुबह उठकर अपने दिन की शुरुआत चाय-कॉफी से करते हैं तो कुछ लोग एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। लेकिन जब आपका मूड खराब हो, या फिर आपको चीजें याद रखने में मुश्किल होती है तो ऐसे में क्या करें? एक स्टडी में सामने आया है कि एक्सरसाइज न सिर्फ आपकी मेंटल हेल्थ को दुरुस्त बनाने का काम करती है बल्कि आपको शेप में भी रखने का काम करती है। इतना ही नहीं नियमित रूप से एक्सरसाइज करने पर आपको अपने मूड को बेहतर बनाने से लेकर डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में भी आसानी होती है। आइ आपको बताते हैं कैसे आप एक्सरसाइज की मदद से खुद के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एक स्टडी में ये सामने आया है एक्सरसाइज की मदद से आपको न सिर्फ अपनी याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद मिलती है बल्कि ये दिमाग को तीन तरीके से फायदा पहुंचाता है। इसमें याददाश्त को बेहतर बनाने से लेकर चीजों को याद रखने की क्षमता को मजबूत बनाने और मूड को भी बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

ज्ञान बढ़ाने

स्विट्जरलैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ बेसल और जापन की यूनिवर्सिटी ऑफ सुकुबा के शोधकर्ताओं ने एक स्टडी में ये पाया कि दूसरे लोगों के साथ खेल खेलने से ज्ञान संबंधी गतिविधियों में आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं मुकाबले इसके अकेली खेली जाने वाली गतिविधियों के। दरअसल जब आप दूसरे खिलाड़ियों के साथ समनव्य और बात करते हैं तो दिमाग की नई कोशिकाओं का निर्माण होता है और फ्रंटल लोब में न्यूरल कनेक्शन भी बढ़ती हैं।

Also Read

More News

याददाश्त

न्यूयार्क यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर न्यूरल साइंज में न्यूरल साइंस एंड साइकोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. वेंडी सुजुकी का कहना है कि जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो आपका शरीर ढेर सारे अलग-अलग प्रकार के न्यूरोकैमिकल्स रिलीज करता है, जिसमें आपकी ग्रोथ बढ़ाने वाले फैक्टर्स भी शामिल हैं और ये हिप्पोकैम्पस में नई दिमागी कोशिकाओं को जन्म देने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि मैं रोजाना वर्कआउट करने के लिए अपनी निजी प्रेरणा का इस्तेमाल करता हूं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

मूड

ऊपर लिखे दो कारकों के अलावा शोधकर्ताओं ने ये भी बताया कि एक्सरसाइज, डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। एक्सरसाइज न सिर्फ आपकी नींद की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाती है और आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।

About the Author

... Read More