यूपी के इस जिले में अनजान बीमारी से हो रही बच्चों की मौत, WHO की टीम भी पहुंची पता लगाने

UP News: यूपी के बांदा जिले में एक रहस्यमयी बीमारी के मामले मिले हैं, जिसके कारण मात्र 2 हफ्तों में 3 बच्चों की मौत हो गई है और 2 बच्चे अभी भी बीमार हैं। सीएमओ बांदा, डब्ल्यूएचओ व अन्य कई स्वास्थ्य टीमें अभी स्थिति की जांच कर रही हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 25, 2022 9:40 AM IST

यूपी के बांदा जिले में एक और नहीं बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अनजान बीमारी के कारण छोटे बच्चों की मौत हो रही है। इस बीमारी से 2 हफ्तों के भीतर ही 3 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि गांव वालों का कहना है कि इससे 4 बच्चों की मौत हुई है। वहीं 2 बच्चे अभी भी इस बीमारी से ग्रस्त हैं और उनका इलाज चल रहा है। गांव वालों की अनुसार इस बीमारी में अचानक से गले में सूजन आ जाती है और इस बीमारी को गलाघोंटू बीमारी का नाम दिया जा रहा है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है, कि आखिर यह बीमारी कौन सी है। डब्ल्यूएचओ की टीम व बांदा के सीएमओ और उसकी टीम भी गांव आ चुकी हैं और इस बीमारी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

अचानक से होती है गले में सूजन

बताया जा रहा है कि बच्चों में पहले हल्के सर्दी-जुकाम के लक्षण दिखाई देते हैं और फिर उसके बाद अचानक से तेज बुखार हो जाता है। इसके बाद बच्चों के गले में अचानक से सूजन आ जाती है और तबीयत बिगड़ने के बाद बच्चे की मौत हो जाती है। जिन बच्चों की मौत हुई है, उन्हें पहले अच्छे इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज और कानपुर के अस्पताल में रेफर किया है। लेकिन वहां पर इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

कई मेडिकल टीमें अचंभित

इस अजीबोगरीब बीमारी का पता लगाने के लिए कई सीएमओ बांदा अपनी मेडिकल टीम के साथ पहुंच गए हैं और साथ ही साथ डब्ल्यूएचओ व स्वयंसेवी संस्थाएं और एनएम आदि भी मौके पर मौजूद हैं। हालांकि, अभी तक मेडिकल टीम को इस बीमारी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। खबरों के अनुसार गांव के बच्चों की जांच की जा रही है, ताकि अन्य किसी मामले को बढ़ने से पहले ही इलाज की मदद से नियंत्रित किया जा सके।

डिप्थीरिया के लग रहे हैं लक्षण

मौके पर मौजूद और जांच कर रहे स्वास्थ्य विभाग के कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है, कि बच्चों में जो लक्षण दिख रहे हैं वे डिप्थीरिया बीमारी से मेल खाते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि जब तक पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना बहुत जल्दी होगी। वहीं गांव के लोग इसे गलाघोंटू बीमारी का नाम से दे रहे हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source