FDC दवाएं क्या हैं और सरकार इन्हें क्यों बैन कर रही है? कहीं आपकी दवा भी तो इस लिस्ट में नहीं?

29 विटामिन और मिनरल संयोजन हाल ही में फिर समीक्षा के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन दवाओं में अनावश्यक संजोयन हैं, व्यक्ति को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचा रहा है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated : February 20, 2026 12:00 PM IST

29 vitamin-mineral FDC drugs under review for possible ban over irrational : भारत में दवाओं की सुरक्षा और प्रभावशीलता को लेकर सरकार का रुख लगातार सख्त होता जा रहा है। इसी दिशा में अब 29 फिक्स्ड-डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाएं, जिनमें विटामिन और मिनरल शामिल हैं, संभावित प्रतिबंध के दायरे में आ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दवाओं पर थेरैप्यूटिक जस्टिफिकेशन यानी चिकित्सीय औचित्य की कमी और सुरक्षा से जुड़े सवालों के कारण जांच चल रही है। जांच के दौरान अगर दवाओं में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है, तो इन्हें बाजार से पूरी तरह से बैन कर दिया जाएगा।

क्या हैं FDC दवाएं?

मायो क्लीनिक की वेबसाइट प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, फिक्स्ड-डोज कॉम्बिनेशन (FDC) ऐसी दवाएं होती हैं जिनमें दो या अधिक एक्टिव तत्व एक साथ मिलाए जाते हैं। इस तरह की दवाएं टैबलेट, कैप्सूल और सिरप के तौर पर बाजार में आसानी से मिलती हैं। FDA दवाओं को तब रैशनल कैटेगरी में डाला जाता है, जब उनको बनाने वाले केमिकल्स का मिश्रण सही न हो।

29 विटामिन-मिनरल FDC दवाएं क्यों जांच के दायरे में?

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति (2015) ने कई FDC दवाओं को इर्रैशनल बताया था। इन्हीं में से 29 विटामिन और मिनरल संयोजन हाल ही में फिर समीक्षा के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन दवाओं में अनावश्यक संजोयन हैं, व्यक्ति को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचा रहा है। अब 29 विटामिन-मिनरल FDC इसी समीक्षा प्रक्रिया के तहत फिर जांच में हैं। इस एक्शन के बाद ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) की उपसमिति, जिसकी अध्यक्षता क्लिनिकल फार्माकोलॉजी विशेषज्ञ नीलिमा क्षीरसागर कर रही हैं, इन दवाओं की सुरक्षा की समीक्षा कर रही है।

विटामिन-मिनरल कॉम्बिनेशन क्यों बनते हैं?

  • भारत में मल्टीविटामिन और मिनरल सप्लीमेंट बहुत बड़ी मात्रा में लिए जाते हैं। रोजमर्रा में लोग अपनी खानपान की जरूरत से पोषण न मिलने पर मल्टीविटामिन और मिनरल्स की दवाओं का सेवन करते हैं।
  • प्रेग्नेंसी में मां और बच्चे के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए भी विटामिन-मिनरल दवाओं का कॉम्बिनेशन दिया जाता है।
  • इसके अलावा एक्सीडेंट होने पर, बीमारी से रिकवरी भी तेजी से हो इसके लिए भी विटामिन- मिनरल कॉम्बिनेशन की दवाएं दी जाती हैं।

लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि सभी कॉम्बिनेशन आवश्यक नहीं होते और कई बार अनावश्यक तत्व जोड़ दिए जाते हैं। जिससे यह मरीज को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

FDA दवाओं की लिस्ट

दर्द और बुखार के लिए

  1. Aceclofenac + Paracetamol
  2. Ibuprofen + Paracetamol
  3. Diclofenac + Paracetamol
  4. Paracetamol + Caffeine

सर्दी-जुकाम और एलर्जी

  1. Levocetirizine + Montelukast
  2. Cetirizine + Paracetamol + Phenylephrine
  3. Chlorpheniramine + Phenylephrine

डायबिटीज के मरीजों के लिए

  1. Metformin + Glimepiride
  2. Metformin + Sitagliptin
  3. Metformin + Vildagliptin
  4. Glimepiride + Pioglitazone + Metformin

ब्लड प्रेशर (Hypertension)

  1. Telmisartan + Amlodipine
  2. Losartan + Hydrochlorothiazide
  3. Amlodipine + Atenolol
  4. Ramipril + Hydrochlorothiazide

विटामिन और सप्लीमेंट

  1. Calcium + Vitamin D3
  2. Iron + Folic Acid
  3. Vitamin B Complex + Zinc

मरीजों के लिए क्या मायने हैं?

अगर इस तरह की दवाओं पर बैन लगता है तो, इससे मरीज को कई तरह से फायदा पहुंचेगा, इसमें शामिल है

  1. कुछ सप्लीमेंट बाजार से हट सकते हैं
  2. डॉक्टर वैकल्पिक दवाएं लिखेंगे
  3. मरीजों को सुरक्षित विकल्प मिलेंगे
  4. अनावश्यक दवाओं का उपयोग कम होगा

अब मरीजों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

  1. FDA दवाओं में इस प्रकार की गड़बड़ी मिलने के बाद मरीजों को दवा लेते समय ज्यादा सावधानी बरतनें की जरूरत है। मरीज किसी भी स्थिति में FDA दवाओं या सप्लीमेंट का सेवन बिना किसी भी डॉक्टर के न करें।
  2. सभी मल्टीविटामिन सुरक्षित होते हैं, यह सोचकर ज्यादा मात्रा में विटामिन, मिनरल्स की गोलियों का सेवन बिल्कुल न करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source