Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Telangana school Students Corona Positive: कोरोना का कहर अभी भी देश के कई राज्यों में जारी है। प्रत्येक दिन देश में लगभग 10 से 12 हजार कोविड के नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के कम होने के बाद कई राज्यों में स्कूलों को खोल दिया गया था, लेकिन स्कूल जाने के बाद लगातार कई राज्यों से बच्चों के संक्रमित होने की खबरे आ रही हैं। ताजा खबर के अनुसार, तेलंगाना के भी एक स्कूल और कॉलेज के कुछ छात्र कोविड टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य के खम्मम जिले में स्थित एक सरकारी आवासीय स्कूल और लड़कियों के जूनियर कॉलेज के लगभग 29 छात्र कोरोनावायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। इस घटना के बाद से पेरेंट्स और शिक्षकों के बीच डर और दहशत फैल गई है।
जिला अधिकारियों के अनुसार, पिछले दो दिनों के दौरान कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले शहर के स्कूल और जूनियर कॉलेज में सामने आए हैं। कुछ छात्रों में कोरोना के संदिग्ध लक्षण (Symptoms of coronavirus) जब नजर आए, तो स्कूल अधिकारियों ने सभी छात्रों का कोविड जांच करवाया। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी मलाठी का कहना है कि जिन छात्रों का कोरोना टेस्ट सकारात्मक आया है, वे ठीक हैं। जांच में पॉजिटिव आने वाले छात्रों फिलहाल अपने घरों में होम क्वोरंटीन में हैं।
जो बच्चे कोरोना टेस्ट में नेगेटिव आए हैं, उन्हें भी उनके पेरेंट्स एहतियात के तौर पर घर ले गए हैं और स्कूल नहीं जाने दे रहे हैं। कुछ पेरेंट्स ने स्कूल अधिकारियों की खिंचाई भी की है। पिछले महीने राज्य में आवासीय स्कूलों को फिर से खोलने के बाद यह पहली बार है, जब इतनी बड़ी संख्या में छात्र कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इस घटना ने अधिकारियों को आवासीय स्कूलों में कोविड-19 निवारक उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्कूल का दौरा किया और स्कूल के अधिकारियों से सामाजिक दूरी बनाए रखने, मास्क पहनने और सैनिटाइजर के उपयोग जैसे निवारक उपायों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।
स्कूल और जूनियर कॉलेज में करीब 550 छात्र पढ़ रहे हैं। कुछ माता-पिता ने कहा कि भीड़भाड़ के कारण कोविड फैल गया। कक्षा 5 से 10 तक के 450 छात्रों के लिए मात्र 16 कमरे हैं। कक्षाओं के बाद हर कमरे में चालीस छात्र सोते हैं। डाइनिंग हॉल में केवल 200 छात्रों की क्षमता है। स्कूल की प्रिंसिपल लक्ष्मी ने कहा कि अधिक भवनों के निर्माण का प्रस्ताव अधिकारियों के पास लंबित है। तेलंगाना में शैक्षणिक संस्थान 1 सितंबर से फिर से खुल गए। हालांकि, उच्च न्यायालय ने अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में आवासीय स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी, जब शिक्षा विभाग ने आश्वासन दिया कि सभी निवारक उपाय किए जाएंगे।
स्रोत: (IANS Hindi)