... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : May 14, 2022 10:54 AM IST
इस देश में सिर्फ बुखार से ही 2 दिन में 27 लोगों की मौत, 1.5 लाख से ज्यादा लोग अभी भी बुखार की चपेट में
उत्तर कोरिया कोविड-19 के बीच देश में बुखार के लक्षणों से हो रही लोगों की मौत का खतरा झेल रहा है। बता दें कि शनिवार को देश में बुखार वाले लक्षणों से 21 लोगों की मौत हो गई और करीब 174,440 अभी भी इस लक्षण का अनुभव कर रहे हैं। बुखार से हो रही इन मौतों से उत्तर कोरिया के लिए वैक्सीन नहीं लगवाने वाले लोगों के बीच कोविड को फैलने से रोकने में मुश्किलात का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं अभी क्या है उत्तर कोरिया के हालात।
बुखार के लक्षण से सामने आए मामलों और मौत का सिलसिला शुक्रवार से शुरू हुआ है। देश में अभी तक कुल 27 लोगों की मौत हो चुकी है और 524,440 लोग तेजी से बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बता दें कि अप्रैल के अंत से ये मामले सामने आना शुरू हुए हैं। उत्तर कोरिया का कहना है कि 243,630 लोग अब तक कोविड से ठीकहो चुके हैं और 280,810 अभी भी क्वारंटाइन में हैं। हालांकि अभी तक देश की मीडिया ने ये पुष्टि नहीं की है कि बुखार के कितने मामले हैं और कितने लोगों की मौत कोविड संक्रमण से हुई है।
उत्तर कोरिया ने गुरुवार को अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध लगाए हुए हैं। महमारी की शुरुआत के बाद से अब उत्तर कोरिया ने पहले कोविड मामले की पुष्टि की थी। उत्तर कोरिया ने दावा किया था कि दुनियाभर में फैला कोरोनावायरस दो साल से ज्यादा के वक्त तक उत्तर कोरिया में प्रवेश नहीं कर पाया था और कोविड का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया था।
उत्तर कोरियाई नेता किम-जोंग उन ने शनिवार को एंटी-वायरस रणनीति पर एक बैठक के दौरान इस महामारी को एक ऐतिहासिक उथल-पुथल करार दिया। किम ने इस महामारी को जल्द से जल्द से स्थिर करने के लिए लोगों और सरकार के बीच एकता का आह्वान भी किया।
प्योंगयांग की सरकारी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी का कहना है कि बैठक के दौरान अधिकारियों ने देश में चिकित्सा आपूर्ति को सुचारू रूप से चलाने और आपात भंडार को रिलीज करने के तरीकों पर चर्चा की। पोलितब्यूरो के सामने प्रस्तुत एक रिपोर्ट में ये कहा गया कि ज्यादातर मौतें दवाओं के अधिक सेवनऔर चिकित्सा उपचार न प्राप्त करने जैसी गलतियों के कारण हुई है।
एक्सपर्ट का कहना है कि वायरस से लड़ने के लिए वैक्सीन, एंटी-वायरल गोलियों, इंटेंसिव केयर यूनिट और दूसरे बड़े स्वास्थ्य उपकरणों की कमी है। उत्तर कोरिया का महामारी के प्रति प्रतिक्रिया अभी तक लक्षण वाले लोगों को अलग करने की है, जिन्हें कुछ शेल्टर्स में रखा जा रहा है।